फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल में हिंसाः कंगना रणौत ने ट्वीट कर लिखा, 'बंगाल जल रहा है राष्ट्रपति शासन लगे', यूजर्स ने दी ये प्रतिक्रिया

Mon, 03 May 2021 11:58 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पीएम मोदी, कंगना रणौत, ममता बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। कंगना सिर्फ मनोरंजन जगत के मुद्दों पर ही नहीं बल्कि सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर भी अपके बेबाक विचार साझा करती हैं। हाल ही में पश्चिम बंगाल में चुनाव होने के बाद कई हिस्सों में हिंसा की खबरें सामने आईं। अब इस पूरे मामले पर कंगना रणौत ने अपनी बात कही है। 
विज्ञापन

2 of 5
नरेंद्र मोदी-ममता बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे बीते रविवार को घोषित किए गए थे। इसमें बंगाल में एक बार फिर टीएमसी की जीत हुई और भाजपा हार गई। वहीं चुनाव के बाद भी हिंसा की राजनीति नहीं रुकी। बंगाल के कई हिस्सों में हिंसा देखने को मिली। नंदीग्राम और आरामबाग में भाजपा दफ्तर में हुई तोड़ फोड़ से विवाद काफी बढ़ गया। इसके कई लोगों के मौत की खबर भी सामने आई। इस पर अभिनेत्री कंगना रणौत ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की।
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Twitter
कंगना ने ट्वीट में लिखा, 'भाजपा को असम और पांडुचेरी में जीत हासिल हुई, लेकिन वहां से किसी हिंसा की कोई खबर नहीं आई।टीएमसी बंगाल का चुनाव जीती और वहां से सैकड़ों लोगों के मरने की खबर आ गई, लेकिन लोग कहेंगे कि मोदीजी तानाशाह हैं और ममता बनर्जी एक धर्मनिरपेक्ष नेता...बस बहुत हो गया'। इसके साथ ही उन्होंने #BengalisBurning #PresidentruleinBengal का भी इस्तेमाल किया।




4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Twitter
अब कंगना के इस ट्वीट पर एक बार फिर यूजर्स प्रतिक्रिया देने लगे। एक यूजर ने लिखा, ' मैडम आप बंगाल से नहीं हैं तो इतना शोर क्यों मचा रही हैं। आप नहीं जानती की हम लोग कैसे रहते हैं, पहले हमारे बंगाल आओ फिर पता चलेगा कि दीदी हमारे लिए सही क्यों हैं'। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मैं ममता की पार्टी के लोगों की हिंसा का विरोध करता हूं पर मैं मोदी और तुम्हारी बंटवारे की नफरत की राजनीति का भी विरोध करता हूं'। वहीं कई यूजर्स इस पर मिली जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी। - फोटो : ANI
बता दें कि सोमवार को भाजपा के एक दफ्तर में आग लगाने और एक दफ्तर में तोड़ फोड़ की खबरें सामने आईं। भाजपा की तरफ से इस हिंसा के लिए टीएमसी को जिम्मेदार बताया गया। वहीं टीएमसी ने इस बात से साफ इनकार कर दिया।अब इस हिंसा को लेकर केंद्रीय गृहमंत्रालय ने राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है। वहीं इस हिंसा के खिलाफ 5 मई को भाजपा पूरे देश में धरना प्रदर्शन करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें