फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरेंः नेहा शर्मा से सारा अली खान तक, पैपराजी के कैमरे में कैद हुए सितारे

Mon, 03 May 2021 09:28 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नेहा शर्मा, सारा अली खान, नोरा फतेही - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड सेलेब्स अक्सर पैपराजी के कैमरे में कैद हो जाते हैं। कभी मार्केट से सामान लेते हुए तो कभी एयरपोर्ट आते-जाते अक्सर सितारे कूल लुक में नजर आते हैं । इन दिनों कोरोना के चलते सेलेब्स कम ही बाहर निकल रहे हैं, लेकिन कई सेलेब्स को स्पॉट किया गया। इन तस्वीरों में सभी सेलेब्स के चेहरे मास्क से ढके नजर आए। चलिए आपको दिखाते हैं इन सेलेब्स की तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 5
सारा अली खान, इब्राहिम अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सारा अली खान जब फिल्में नहीं कर रही होती हैं तो अक्सर ट्रैवल करते ही नजर आती हैं। हाल ही में सारा और उनके भाई इब्राहिम को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान सारा ब्लू ड्रेस में नजर आईं वहीं इब्राहिम स्ट्रिप शर्ट और ट्रैक पैंट पहने नजर आए।
विज्ञापन

3 of 5
नोरा फतेही - फोटो : सोशल मीडिया
दिलबर गर्ल नोरा फतेही को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान नोरा ब्लैक टॉप ब्लू जींस और ब्लैक कोट पहने नजर आईं। साथ ही उन्होंने ब्लैक मास्क के साथ ब्लैक गॉगल लगा रखे थे। इस लुक में नोरा काफी स्टाइलिश लग रहीं।

4 of 5
नुसरत भरुचा - फोटो : सोशल मीडिया
प्यार का पंचनामा गर्ल नुसरत भरुचा को गुरुवार को बांद्रा में स्पॉट किया गया। इस दौरान अभिनेत्री बेहद कैजुएल लुक में नजर आईं। नुसरत ने क्यूट सफेद टॉप के साथ डेनिम जींस पहनी हुई थी।साथ ही मार्केट में होने के चलते उन्होंने मास्क  भी लगाया हुआ था। उनका समर लुक फैंस को काफी पसंद आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नेहा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा शर्मा को बांद्रा में स्पॉट किया गया। इस तस्वीर में नेहा ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही हैं साथ ही उन्होंने मैचिंग मास्क भी लगा रखा है। साथ ही काले चश्में में नेहा काफी कूल लग रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें