फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना रणौत को पेड़ लगाने की सलाह देनी पड़ी महंगी, यूजर्स ने जमकर ली फिरकी

Wed, 21 Apr 2021 02:58 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
कंगना रणौत - फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत अपनी बेबाक बयानबाजी के लिए हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। 'पंगा' गर्ल वास्तव में किसी से पंगा लेने में पीछे नहीं रहती हैं। इसी के चलते आए दिन सोशल मीडिया पर खूब लाइमलाइट में बनी रहती हैं और कई बार तो उन्हें खूब ट्रोल भी किया जाता है। वहीं एक बार फिर कंगना ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। दरअसल, कंगना को एक सलाह देनी महंगी पड़ गई है।
विज्ञापन

2 of 7
कंगना रणौत - फोटो : Instagram
देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर भयावह रूप ले चुकी है। हर दिन लाखों सक्रिय मामले सामने आ रहे हैं। वहीं, इस वायरस की चपेट में आने से मौत के आंकड़ों में भी इजाफा हुआ है। वहीं इस खतरनाक वायरस से बचने के लिए सरकार और एक्सपर्ट तरह तरह के उपाय बता रहे हैं। इसी बीच कंगना ने भी अपनी राय रखी और कहा कि यदि आप भी ऑक्सीजन की कमी महसूस कर रहे हैं तो खूब पेड़ लगाएं। ये ही एक मात्र समाधान है।
विज्ञापन

3 of 7
कंगना रणौत - फोटो : Instagram
बता दें कि यह सलाह कंगना ने एक ट्वीट के जरिये दी है। उन्होंने लिखा, 'जो भी ऑक्सीजन की कमी महसूस कर रहा हो वो अपने आसपास पेड़ जरूर लगाएं। यद आप ऐसा नहीं कर सकते हैं तो उन्हें प्लीज काटे भी ना, अपने कपड़े रीसायकल करो, वेदिक खाना खाओ, जैविक जीवन जियो और यह सब उपाय ऐसे हैं जो हमेशा आपके काम आएंगे। जय श्री राम।'

4 of 7
कंगना रणौत - फोटो : Instagram
बस फिर क्या था, कंगना का यह ट्वीट देखते ही देखते खूब तेजी से वायरल हो गया और सोशल मीडिया पर वो जमकर ट्रोलिंग का शिकार भी हो गईं। यूजर्स ने कंगना पर तंज कसते हुए कहा, 'पहले आपको ही इलाज की जरुरत है, आप बिल्कुल ठीक नहीं हैं।' वहीं दसूरे यूजर ने तो लिखा, 'घुटने में थोड़ा और जोर दो फिर बताना की घर के सारे खिड़की दरवाजे खोल देने चाहिए भरपूर ऑक्सीजन के लिए।'

विज्ञापन

5 of 7
कंगना रणौत - फोटो : Insatagram- @kanganaranaut
वहीं कंगना के एक और ट्वीट पर भी उन्हें खूब ट्रोल किया गया। कंगना ने लिखा, 'साइंटिस्ट भी एक समय के बाद आध्यात्म में विश्वास करते हैं, इसमें प्रकृति के प्रकोप के अलावा कुछ भी नहीं है। वैज्ञानिकों ने भी यह साफ कर दिया है कि पेड़ भी दर्द और भावनाओं को महसूस कर सकते हैं। लेकिन हम क्रूरता से पेड़ों को काट रहे हैं और आज सांस लेने के लिए इधर- उधर भटक रहे हैं। प्लीज पेड़ को मत काटो उन्हें जीने दो।' इसपर यूजर ने लिखा, 'बस करो गप्पू बाज।'


 
विज्ञापन

6 of 7
कंगना रणौत - फोटो : Insatagram- @kanganaranaut
कंगना यहां भी नहीं रुकी और एक और ट्वीट किया। उसमें लिखा, 'जो लोग गांव में रहते हैं वह इस वायरस के चपेट में कम है। या यूं कहें वहां इस वायरस का प्रकोप लगभग न मात्र का है। यह महामारी सिर्फ भीड़ वाले शहर में है जहां लोग ज्यादा कमाने के चक्कर में रहते है।' इसपर भी यूजर्स ने जमकर प्रतिक्रिया दी और लिखा, 'ज्ञानी बाबा अपना मुंह बंद कर लो।'

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कंगना रणौत - फोटो : Social media
वहीं कंगना ने अपनी सफाई देते हुए एक और ट्वीट और लिखा, 'मैं एक विचारक की तरह सोचती हूं। मैं किसी भी चीज उसकी गहराई तक समझती हूं। सिर्फ इतना ही नहीं मैं किसी भी चीज का मानसिक या बौद्धिक रूप से ही नहीं बल्कि आध्यात्मिक रूप से भी चिंतन करती हूं। मेरी बातें और कहने का तरीका कुछ लोगों को अच्छा नहीं लगता लेकिन इसमें कोई मदद नहीं कर सकती और फिल्हाल मैं अपनी बात कह चुकी हूं।'
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें