तांडव
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वेब सीरीज 'तांडव' को लेकर उपजा विवाद फिलहाल थमने का नाम नहीं ले रहा। इसी वजह से ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो और इसकी रचनात्मक प्रमुख अपर्णा पुरोहित समेत इस वेब सीरीज के लेखक गौरव सोलंकी, निर्देशक अली अब्बास जफर, निर्माता हिमांशु मेहरा और कलाकार मोहम्मद जीशान अय्यूब दिक्कतों में हैं। मुंबई के सीनियर एडवोकेट और प्राइम वीडियो के कानूनी सलाहकार मुकुल रोहतगी ने पहली बार इस मसले पर सार्वजनिक टिप्पणी की है, उधर इस पूरे विवाद में अपने बेटे सैफ अली खान को फंसते देख वरिष्ठ अभिनेत्री शर्मिला टैगोर की तबीयत खराब हो गई है।
'तांडव' पर विवाद से बिगड़ी शर्मिला टैगोर की तबीयत, बिना मां से पूछे सैफ नहीं करेंगे नया प्रोजेक्ट