फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना रणौत ने कसा संजय राउत पर तंज, टूटे हुए घर की तस्वीरें साझा कर दी दशहरा की शुभकामनाएं

Sun, 25 Oct 2020 01:43 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत-संजय राउत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत की तकरार इन दिनों महाराष्ट्र सरकार और महाराष्ट्र पुलिस से चल रही है। कंगना की शिवसेना नेता संजय राउत के साथ तनातनी जग जाहिर है। दोनों की सोशल मीडिया पर हुई बहसबाजी का नतीजा था कंगना का मुंबई स्थित ऑफिस का तोड़ा जाना। जब से उनका घर और ऑफिस टूटा ये बहस और भी ज्यादा बढ़ गई। अब विजयादशमी के मौके पर कंगना ने संजय राउत के ऊपर एक बार फिर से तंज कसा है।
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत के घर की तस्वीरें - फोटो : twitter@KanganaDaily
कंगना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर इसी के जरिए बयानबाजी करती रहती हैं। फिर जब से कंगना का मुंबई स्थित ऑफिस बीएमसी मुंबई द्वारा तोड़ा गया है तभी से वो महाराष्ट्र सरकार के ऊपर और भी ज्यादा हमलावर हो गई हैं। अब एक बार फिर से कंगना ने अपने बंगले की तस्वीर साझा कर संजय राउत पर निशाना साधा है।
विज्ञापन

3 of 5
संजय राउत और कंगना रनौत - फोटो : PTI, instagram/kanganaranaut
हाल ही में कंगना ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए दो तस्वीरें साझा की है। इन दोनों ही तस्वीरों में कंगना का मुंबई स्थित ऑफिस नजर आ रहा है। जिसमें लगी हनुमानजी की मूर्ति और उनके बंगले का गेट सजा हुआ नजर आ रहा है। तस्वीर के साथ कैप्शन में कंगना ने लिखा, 'मेरा टूटा हुआ सपना तुम्हारे चेहरे के सामने मुस्कुरा रहा है संजय राउत। पप्पू सेना मेरा घर तोड़ सकती है मेरी आत्मा नहीं। बंगला नम्बर पांच आज बुराई पर अच्छाई की जीत मना रहा है। #HappyDussehra'
 

4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : ANI
कंगना के इस पोस्ट पर कई यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें कि कंगना रणौत सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले के बाद से ज्यादा लाइम लाइट में आ गईं। उन्होंने सुशांत की मौत को लेकर कई सवाल खड़े किए। उन्होंने इसका इल्जाम मूवी माफिया पर लगाया और महाराष्ट्र सरकार के भी इसमें समर्थन की बात कही। जिसके बाद से ही ये मामला तूल पकड़ता चला गया। कंगना और संजय की जुबानी जंग हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत - फोटो : ट्विटर
लेकिन ये जुबानी जंग केवल जुबानी जंग तक ही सीमित नहीं रही। इसके बाद कंगना का मुंबई स्थित दफ्तर अवैध निर्माण का हवाला देकर तोड़ दिया गया। इसके बाद से ये मामला और भी ज्यादा बढ़ गया। हालांकि बंगला टूटने के बाद भी कंगना की हिम्मत नहीं टूटी और उन्होंने लगातार सुशांत मामले में बयान देना जारी रखा और खुद के साथ हुए अन्याय को लेकर भी डटकर खड़ी रहीं।

पढ़ें: पटकथा लेखक विलियम ब्लिन का 83 वर्ष की उम्र में निधन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें