फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना रणौत ने लिबरल्स पर साधा निशाना और अनुष्का को लेकर उदित राज के बिगड़े बोल, पांच खबरें

Mon, 16 Nov 2020 01:15 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत और अनुष्का शर्मा - फोटो : PTI
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत अपनी बेबाक राय के लिए जानी जाती हैं। अक्सर वह देश के मुद्दों पर अपने विचार लोगों से साझा करती हैं। दिवाली के मौके पर कई शहरों में बैन के बावजूद पटाखे जलाए गए। दिल्ली सहित कई जगहों पर प्रदूषण खतरनाक स्तर से भी ऊपर पहुंच गया। हालांकि कई लोगों ने पटाखे न जलाकर पर्यावरण का ध्यान रखा। अब कंगना ने भी पटाखे फ्री दिवाली मनाने का समर्थन किया। इसके साथ ही उन्होंने क्रिसमत और ईद पर भी अपनी बात रखी है।

पटाखा फ्री दिवाली के समर्थन में कंगना रणौत, ईद और क्रिसमस पर लिबरल्स से मांगी राय
 
विज्ञापन

2 of 5
मीनाक्षी शेषाद्रि, कुमार सानू - फोटो : फाइल
बॉलीवुड अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि ने अस्सी और नब्बे के दशक में फिल्मी परदे पर राज किया। कई बेहतरीन फिल्मों में मीनाक्षी ने अपनी दमदार अदाकारी से लोगों को दिलों में जगह बना ली थी। 16 नवंबर 1963 को पैदा हुईं मीनाक्षी ने उस दौर के हर बड़े अभिनेता के साथ काम किया था। कहा जाता है कि मीनाक्षी और गायक कुमार सानू एक दूसरे को पसंद करते थे। 

शादीशुदा कुमार सानू से उड़ी थी मीनाक्षी शेषाद्रि के अफेयर की खबर, बाद में इन्वेस्टमेंट बैंकर से शादी कर छोड़ दिया देश
 
विज्ञापन

3 of 5
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की जोड़ी की गिनती बॉलीवुड के हॉट कपल्स में होती है। दोनों खुलेआम एक दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं। उधर मीरा भी अपने एक्टर पति के साथ अक्सर तस्वीरें साझा करती रहती हैं। इन दोनों की जोड़ी को फैंस भी खूब पसंद करते हैं। अब दोनों की एक रोमांटिक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही।

मीरा राजपूत को देख रोमांटिक हुए शाहिद कपूर, बोले- 'सर्दियों की बरसात शाम में और...'

 

4 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram: amitabhbachchan
बॉलीवुड के शहंशाह कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन के लिए दिवाली का दिन खुशियां लेकर आया। दिवाली के मौके पर अमिताभ बच्चन के पिता हरिवंश राय बच्चन को सम्मान मिला है। जिसकी खुशी अमिताभ ने अपने फैंस के साथ साझा की है।

पोलैंड में पिता को सम्मान मिलने पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, सोशल मीडिया पर जाहिर की खुशी

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उदित राज, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : फाइल
दिवाली पर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने शुभकामनाएं देते हुए लोगों से पटाखे न जलाने की अपील की। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि पर्यावरण की खातिर ऐसा न करें। इस संदेश की वजह से विराट कोहली के साथ-साथ उनकी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को भी काफी ट्रोल किया गया। इन सबके बीच कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद उदित राज ने ट्वीट कर विराट और अनुष्का के लिए आपत्तिजनक शब्द कहे।

अनुष्का का नाम लेकर उदित राज ने विराट को कहे अपशब्द, ट्रोल होते ही करने लगे कोहली की तारीफ

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें