अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री कंगना रणौत की फिल्म धाकड़ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म ने आठ दिनों में मात्र तीन करोड़ की ही कमाई की है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरेगी, ये तो कंगना ने कभी नहीं सोचा होगा। इन सबके बीच हाल ही में अभिनेत्री को अपनी अगली फिल्म इमरजेंसी की तैयारी में लग गई हैं। वह अपनी फिल्म की रेकी के लिए मुंबई से दिल्ली पहुंची हैं। इस दौरान उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जैसे ही कंगना का ये वीडियो सामने आया, वैसे ही नेटिजन्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।