सम्राट पृथ्वीराज
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अक्षय कुमार की स्वीकारोक्ति
करण जौहर ने इसके बाद अक्षय कुमार को लेकर कई फिल्में बनाईं लेकिन इन फिल्मों में से अधिकतर में अक्षय कुमार बतौर सह निर्माता भी शामिल हुए। यशराज फिल्म्स की पिक्चर ‘टशन’ के 14 साल बाद अक्षय वापस यशराज फिल्म्स में लौटे हैं। फिल्म में अपने लुक को लेकर अक्षय कुमार शुरू से मुतमईन नहीं हैं। वह कहते भी हैं, ‘सम्राट पृथ्वीराज चौहान की तस्वीर तो वही है जो हम सबने इतिहास की किताबों में देखी है। मैंने तभी फिल्म के निर्देशक से कहा कि हमने इतिहास की किताबों में जो देखा, उस कद काठी से मेरा साम्य नहीं है। तब उन्होंने बताया कि उनके शोध के मुताबिक ये चरित्र एक कसरती, व्यायामी पुरुष का है। मैं देखता हूं कि कई लोग बात करते हैं। मुझे भी बताते हैं कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जो हमने तस्वीर देखी है, वैसे तो आप नहीं लगते हो। लेकिन, सच ये भी है कि उनका असली फोटो तो किसी के पास नहीं है।’