फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut: कंगना रणौत के निशाने पर आए बॉलीवुड के आइटम नंबर्स, तंज कसते हुए बुलाया 'अश्लील और घटिया'

Tue, 01 Nov 2022 11:53 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की क्वीन कंगना रणौत अपनी बातों को बड़ी मुखरता से रखती हैं। इसी कारण से वह अक्सर सुर्खियों में भी बनी रहती हैं। वह आए दिन किसी न किसी सितारे पर तंज कसती हैं। विवादित बयानों के अलावा इन दिनों कंगना अपने ट्विटर अकाउंट को लेकर भी चर्चाओं में बनी हुई हैं। जहां अभी ट्विटर और उनकी राजनीति में एंट्री की खबरें शांत नहीं हुई थीं, वहीं अब कंगाना ने एक बार फिर बॉलीवुड पर निशाना साधा है। दरअसल, इस बार कंगना के निशाने पर बॉलीवुड के आइटम नंबर्स हैं, जिनके बारे में सोशल मीडिया पर कंगना बड़ी बेबाकी से बोली हैं।
विज्ञापन

2 of 4
कंगना रणौत - फोटो : insta
यह नई बात नहीं है कि कंगना रणौत ने इंडस्ट्री में रहकर बॉलीवुड के ही किसी व्यक्ति या चीत पर उन्होंने तंज कसा हो। लेकिन इस बार कंगना के निशाने पर बॉलीवुड का कोई निर्माता या स्टार नहीं बल्कि फिल्मों में तड़का लगाने का काम करने वाले आइटम सॉन्ग्स हैं। आज कंगना रणौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बॉलीवुड के आइटम नंबर्स के बारे में लंबा-चौड़ा नोट लिखा और उन्हें  'अश्लील और घटिया आइटम नंबर' बताया।  
Paatal Lok 2: 'पाताल लोक 2' को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट! जयदीप अलहावत ने शूटिंग शेड्यूल को लेकर किया खुलासा  
विज्ञापन

3 of 4
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, कंगना रणौत ने दिवंगत अभिनेत्री मधुबाला के पॉपुलर गाने 'ऐ मेहरबान' का एक वीडियो साझा किया और कहा कि प्रलोभन का 'अश्लीलता और घटिया आइटम नंबर' से कोई लेना-देना नहीं है। क्लिप को शेयर करते हुए कंगना ने लिखा, 'सेंसुअलिटी और प्रलोभन का अश्लीलता और घटिया आइटम नंबर से कोई लेना-देना नहीं है... इस गाने में सब कुछ है फिर भी महिला और उसके शरीर के अंगों का कोई ऑब्जेक्टिफिकेशन नहीं है...'
Amitabh Bachchan: क्या कम हो रही अमिताभ की फैन फॉलोइंग? बिग बी ने खुद बताया जलसा के बाहर कम होती भीड़ का कारण
विज्ञापन

4 of 4
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम
आपको बता दें, 'ऐ मेहरबान' साल 1958 में रिलीज हुई फिल्म 'हावड़ा ब्रिज' का गाना है, जो शक्ति सामंत द्वारा निर्देशित एक क्राइम थ्रिलर है। मधुबाला के अलावा, फिल्म में अशोक कुमार, ओम प्रकाश और केएन सिंह भी हैं। यह तो बात हुई फिल्म के गाने की, वहीं अगर कंगना के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री इन दिनों देश की सबसे बड़ी राजनीतिक घटना पर बनी फिल्म 'इमरजेंसी' में बिजी हैं। इस फिल्म में वह इंदिरा गांधी की भूमिका निभा रही हैं। 
दुखद: कोरियन सिंगर ली जिहान का 24 वर्ष की आयु में निधन, हैलोवीन कार्यक्रम में भगदड़ के दौरान हुआ हादसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें