फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katrina Kaif Trolled: 'खूबसूरती बर्बाद कर ली', कटरीना का लुक देख हैरान हुए लोग, सोशल मीडिया पर यूं उड़ाया मजाक

Tue, 01 Nov 2022 11:37 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कटरीना कैफ - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'फोन भूत' का जमकर प्रमोशन कर रही हैं। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में कटरीना एक भूतनी के किरदार में हैं। अभिनेत्री के साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर भी नजर आएंगे। बीते दिनों कटरीना कई इवेंट्स के अलावा, 'बिग बॉस' के वीकएंड का वार में भी नजर आई थीं। लेकिन यहां पर अभिनेत्री का लुक देखकर फैंस काफी ज्यादा हैरान रह गए और उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।   
विज्ञापन

2 of 4
सलमान खान, कटरीना कैफ - फोटो : social media
दरअसल, 'बिग बॉस 16' में कटरीना कैफ ने सलमान खान के साथ स्टेज शेयर किया। पीले रंग की बॉडीकोन ड्रेस में वह काफी खूबसरत लग रही थीं। उन्होंने अपना लुक एक लाइट मेकअप और बालों की पोनी बनाकर पूरा किया। लेकिन फैंस को कटरीना का यह लुक कुछ खास पसंद नहीं आया। इतना ही नहीं, फैंस को कटरीना के चेहरे पर काफी सारे बदलाव भी दिखे, जिस वजह से अब हर कोई बोल रहा है कि उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है।

यह भी पढ़ें:- Charu Asopa: राजीव सेन को लेकर चारू असोपा ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बोलीं- प्रेग्नेंसी के दौरान उन्होंने...
विज्ञापन

3 of 4
कटरीना कैफ - फोटो : insta
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स इन दिनों कटरीना के हर लुक का मजाक उड़ा रहे हैं। कई लोगों ने दावा किया है कि उन्होंने सर्जरी करवाकर अपना लुक बिगाड़ लिया है। एक यूजर ने कटरीना की पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'बिग बॉस शो के कंटेस्टेंट एमसी स्टैन ने कटरीना को बार्बी डॉल कहा, उन्होंने सही कहा चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी करवाकर उन्होंने ब्यूटी खराब कर ली, क्यों किया आपने ऐसा।’ दूसरे फैन ने लिखा, 'कहना नहीं चाहिए लेकिन कैमिकल का इस्तेमाल करके कटरीना ने अपनी खूबसूरती बर्बाद कर ली.. अब ज्यादा उम्रदराज और अजीब दिख रही हैं।'

यह भी पढ़ें:- Amitabh Bachchan: क्या कम हो रही अमिताभ की फैन फॉलोइंग? बिग बी ने खुद बताया जलसा के बाहर कम होती भीड़ का कारण


 
विज्ञापन

4 of 4
कटरीना कैफ, ईशान खट्टर, सिद्धांत चतुर्वेदी - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि कटरीना कैफ की 'फोन भूत' 4 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म में कटरीना,  सिद्धांत और ईशान के अलावा जैकी श्रॉफ का भी अहम किरदार हैं। वहीं शीबा चड्ढा और निधि बिष्ट सहायक भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इस फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें