फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुबानी जंग: रंगोली चंदेल ने अब तापसी पन्नू की फिल्म का उड़ाया मजाक, बोलीं- कंगना की मिमिक्री और कॉपी...

Sun, 04 Jul 2021 02:00 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत, रंगोली चंदेल, तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की 'पंगा गर्ल' यानी कंगना रणौत की बहन रंगोली चंदेल भी अपनी बहन की तरह किसी न किसी से पंगा लेती ही रहती हैं। आए दिन वह किसी ना किसी को अपने निशाने पर ले लेती हैं और फिर उस पर अपनी प्रतिक्रिया देती है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से रंगोली चंदेल को एक्ट्रेस तापसी पन्नू से कुछ ज्यादा ही दिक्कत हो रही है। कुछ दिनों पहले रंगोली ने तापसी के लुक का मजाक उड़ाया था और अब उन्होंने एक्ट्रेस की फिल्म का मजाक उड़ाया है। हाल ही में तापसी पन्नू की फिल्म 'हसीन दिलरुबा' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है, जिसका निर्देशन विनील मैथ्यू ने किया है। फिल्म को क्रिटिक्स से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। इसके बाद रंगोली चंदेल ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट करते हुए तापसी की फिल्म को भला-बुरा कहा है।

रंगोली चंदेल ने तापसी की परफॉर्मेंस का निगेटिव रिव्यू करते हुए कहा है कि तापसी की एक्टिंग में कोई गहराई नहीं है। उन्होंने लिखा, 'माफिया का तैयार किया गया धोखा खुलकर सामने आ गया है। सब चुपचाप इस पर बात कर रहे हैं तो मैंने इस पर खुलकर बोलने का फैसला किया है।'
विज्ञापन

2 of 5
रंगोली चंदेल का पोस्ट - फोटो : सोशल मीडिया
रंगोली आगे लिखती हैं, 'एक सिंगल टोन वाली एक्टर जिसकी कोई स्क्रीन प्रेजेंस नहीं है, कोई रेंज नहीं है, कोई व्यक्तित्व नहीं है को इंडियन सिनेमा की सबसे महान एक्ट्रेस के सामने खड़ा किया जा रहा है। यह न केवल कंगना की मिमिक्री और कॉपी करती है बल्कि उन्हें अप्रासंगिक और डबल फिल्टर भी बोलती है। आज इसको भी क्रिटिक्स ने नंगा कर दिया। ये गुब्बारा भी फूटना ही था, फूट गया।'
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत, रंगोली चंदेल, तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले दिनों तापसी पन्नू  का साड़ी लुक काफी वायरल हो रहा था। इसपर रंगोली चंदेल ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी और तापसी के लुक को कंगना की सस्ती कॉपी बताया था। साथ ही रंगोली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी साझा की थी जिसमें उन्होंने तापसी को कंगना का 'क्रीपी फैन', बिना टैलंट वाली, जो हमेशा उनके लुक्स को कॉपी करती हैं और ना जाने क्या क्या कह डाला था। बाद में उन्होंने वह स्टेटस हटा दिया और थोड़ी देर बाद उसमें कुछ बदलाव करके दोबारा साझा किया था।

4 of 5
कंगना रणौत, रंगोली चंदेल - फोटो : सोशल मीडिया
रंगोली ने आगे लिखा था, 'लेकिन ये कूल नहीं लगता कि क्रीपी फैन की तरह न सिर्फ हर इंटरव्यू, लुक और स्टाइल कॉपी करो बल्कि पूरा काम करने का तरीका भी कॉपी करो। इसके बाद भी ऐसे महान लोगों के बारे में घटिया बातें बोलो, आज एक बार फिर से जब मैं ये देखती हूं तो हैरानी होती है कि लुक कॉपी किया चलो ठीक है लेकिन ये दावा करना कि साड़ी लुक को कूल बना दिया... ऐसा कहकर बच नहीं सकतीं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तापसी पन्नू और कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया
फिलहाल, तापसी पन्नू और कंगना रणौत की अक्सर तू-तू, मैं-मैं चलती रहती है। कभी कंगना या उनकी बहन तापसी को कुछ कहती हैं। तो कभी तापसी कंगना को लेकर। पिछले दिनों एक इंटरव्यू में तापसी ने कंगना को लेकर कहा था कि वो कंगना रणौत को अपने आसपास नहीं देखना चाहतीं और ऐसा ट्विटर पर कंगना के बैन होने के पहले से है। तापसी ने कहा था कि उनकी जिंदगी में कंगना की कोई अहमियत ही नहीं हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें