फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना रनौत की बहन रंगोली के बिगड़े बोल, भद्दी भाषा में ऋतिक रोशन को सुनाई खरी-खोटी

Thu, 09 May 2019 05:35 AM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रंगोली - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रनौत और ऋतिक रोशन के बीच का विवाद गहराता ही जा रहा है। पहले दोनों के रिलेशन को लेकर विवाद था। अब दोनों की फिल्मों को लेकर भी माहौल बिगड़ने लगा है। दरअसल, कंगना की फिल्म मेंटल है क्या और ऋतिक की सुपर 30 की रिलीजिंग तारीख पर बड़ा बवाल मचा हुआ है और इस जंग में अब कंगना की बहन रंगोली भी कूद चुकी हैं। 

विज्ञापन

2 of 5
रंगोली - फोटो : सोशल मीडिया

रंगोली ने ऋतिक पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई पोस्ट किए हैं जिसमें ऋतिक पर कंगना के खिलाफ निगेटिव पीआर कैंपेन चलाने का आरोप लगाया है। रंगोली ने कंगना की तरह बेबाक अंदाज में अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'ऐसे आदमी से कोई उम्मीद नहीं कर सकते जो जंग  में मिलने के बजाय पीठ पर वार करना पसंद करता है। इसके बाद उन्होंने ऋतिक के लिए अपशब्द लिखे। 


 

विज्ञापन

3 of 5
kangana rangoli

रंगोली ने आगे के ट्वीट्स में सुपरहीरो को चेतावनी तक डे दाली। उन्होंने ऋतिक के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल कर कई ट्वीट किए हैं। ट्वीट्स में साफ पढ़ा जा सकता है कि रंगोली ने ऋतिक पर निशाना साधने के लिए भद्दी भाषा का इस्तेमाल किया है।




 

 

4 of 5
kangana ranaut, rangoli

रंगोली ने ट्विटर पर कई पोस्ट किए, ''कंगना ने एकता कपूर को 26 जुलाई को मेंटल है क्या रिलीज नहीं करने के लिए कहा लेकिन एकता बोली कि एक निर्माता के रूप में उन्हें फिल्म की रिलीज डेट तय करने का अधिकार है,  फिर वो अपने बचपन के दोस्त ऋतिक रोशन मिली थी और फिर दोनों ने मिलकर यह निर्णय लिया।' 


 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
hrithik kangana
कंगना की मेंटल है क्या और ऋतिक की सुपर 30 की रिलीजिंग तारीख को लेकर जबरदस्त बवाल हो रहा है। कंगना की फिल्म 21 जून को नहीं बल्कि 26 जुलाई को रिलीज होने जा रही है, वहीं, ऋतिक की फिल्म भी इस दिन रिलीज होगी। रिलीज डेट को लेकर मेंटल है क्या के मेकर्स ने लिखा था- ''मेंटल है क्या के बॉक्स ऑफिस पर 26 जुलाई को दूसरी फिल्म से क्लैश होने पर कई अटकलें तेज हैं। फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव डिस्ट्रीब्यूटर्स, ट्रेड एनालिस्ट, उच्च स्तरीय रिसर्च टीम के सुझाव के बाद ही लिया गया है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें