बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर व्यस्त हैं। इस बीच अभिनेत्री ने खुलासा किया है कि वह जल्द ही एक एक्शन फिल्म में नजर आने वाली हैं। इससे पहले वह एक्शन के दमदार अवतार में फिल्म 'धाकड़' में नजर आई थीं। अब फैंस को एक बार फिर कंगना का यह रूप देखने को मिलेगा। इसके साथ ही कंगना ने कुछ थ्रोबैक तस्वीरें साझा करते हुए ऋतिक रोशन की फिल्म 'कृष 3' की शूटिंग के दिनों को याद किया और अपने किरदार के बारे में बात की।