फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mothers Day 2021: कंगना रणौत ने शेयर की मां की थ्रोबैक फोटो, खास नोट लिखकर भावुक हो गईं अभिनेत्री

Sun, 09 May 2021 05:59 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Social media
मां-बच्चे का रिश्ता दुनिया में सबसे खूबसूरत और अनमोल माना जाता है। मां के प्यार, त्याग और समर्पण को बयां करना आसान नहीं है। इसलिए उन्हें स्पेशल महसूस करवाने के लिए आज दुनिया भर में मदर्स डे मनाया गया। आम लोगों के साथ ही बॉलीवुड स्टार्स भी इस खास दिन को अपने अंदाज में मनाते नजर आए। इस बीच अभिनेत्री कंगना रणौत ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी मां के लिए एक खास मैसेज लिखा है।
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Insatagram- @kanganaranaut
कंगना ने एक तस्वीर शेयर की है। ये फोटो उनकी मां की है, जो काफी साल पहले की दिखती है। इसके साथ ही अभिनेत्री ने एक खास संदेश लिखा। उन्होंने कहा कि 'मैं जब घर से निकली थी तो मुझे नहीं पता था कि दुनिया इतनी जल्दी अंधेरी हो जाएगी। कभी घर पर कॉल करती थी तो पापा कई सवाल पूछते थे। भाई-बहन के अपने-अपने शक थे।'
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : अमर उजाला
इसके आगे कंगना ने मां के बारे में लिखा कि 'लेकिन जब भी आपसे बात करती थी तो आपकी फिक्र एक चीज को लेकर रहती थी। 'तुमने खाना खाया बेटा? तुम्हारे लिए खाना कौन बनाता है? खाना कहां से मिलता है?' आपकी इन बातों से मैं हमेशा भावुक हो जाती थी।'

4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Social Media
अभिनेत्री ने आगे लिखा कि 'निराशा के क्षणों में मैंने खुद को याद दिलाया कि चाहे कुछ भी हो जाए, एक ऐसा व्यक्ति है जो हमेशा मुझसे प्यार करेगा और वो मां है, जिसने मुझे अपने भाग्य से लड़ने और बनाने की अपार शक्ति दी।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत - फोटो : instagram
कंगना ने लिखा कि 'मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं मां। हैप्पी मदर्स डे।' बता दें कि यह कोई पहली बार नहीं है, जब अभिनेत्री ने अपनी मां का धन्यवाद किया है। इससे पहले भी वह कई बार ऐसा कर चुकी हैं। अपने बचपन को लेकर भी कई बार खुलकर बात कर चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें