फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइरा खान: आमिर खान की बेटी ने खुद को दिया ये कठिन टास्क, ब्वॉयफ्रेंड नुपूर करेंगे मदद

Sun, 09 May 2021 05:51 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आइरा खान - फोटो : instagram

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहलाने वाले आमिर खान हर चीज में परफेक्शन के लिए जाने जाते हैं। लगता है उनकी बेटी आइरा को भी अपने पिता के मिजाज का बखूबी असर आया है। तभी तो वो भी किसी चीज में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं। उनके खुद को किए गए हालिया चैलेंज को देखकर तो यही लगता है।

विज्ञापन

2 of 5
आमिर खान, आइरा खान - फोटो : instagram

जन्मदिन मना रहीं आइरा खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा ‘4 सप्ताह, 7 दिन, 25 मिनट। क्या मैं कर सकती हूं? कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैं कितनी भावुक महसूस कर रही हूं। क्या मैं ये अपने लिए कर सकती हूं? दरअसल, वीडियो में आइरा अपने वर्कआउट को लेकर बात कर रही हैं।

विज्ञापन

3 of 5
आइरा खान, नुपूर शिखरे - फोटो : सोशल मीडिया

आइरा खान ने खुद को एक महीने का कठिन वर्कआउट चैलेंज दिया है। प्रमाण देने के लिए वे हर दिन इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करेंगी। वीडियो में उन्होंने कहा कि मैं 23 साल की हो गई हूं। और आपने आपको मोटा महसूस कर रही हूं। साथ ही खुलासा किया कि वह खूब जंक फूड खाती हैं। इसलिए उन्होंने वर्कआउट करने की ठान ली है।

4 of 5
आइरा खान, नुपुर शिखरे - फोटो : Insatagram- @khan.ira

बता दें कि आइरा के ब्वॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे एक फिटनेस ट्रेनर हैं। वे आमिर खान को भी फिट कर चुके हैं और अब आइरा की मदद करेंगे। पहले भी वर्कआउट करते दोनों की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। आइरा ने अपनी जिंदगी का फैसला खुद लेने के लिए तय किया है।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इरा खान, नुपूर शिकारे - फोटो : Insatagram- @khan.ira
आइरा के इस पोस्ट पर अब बॉलीवुड सेलेब्स भी कमेंट कर रहे हैं। हेजल कीच ने उन्हें खुद पर अधिक वजन न डालने की सलाह दी है। उन्होंने लिखा ‘जन्मदिन मुबारक हो प्यारी लड़की। खुद को कुछ बनाने के लिए अपने ऊपर अत्यधिक दबाव मत डालो। मैं तुम्हें इस रूप में भी प्यार करती हूं।’ इसके अलावा नूपुर शिखरे ने भी कमेंट किया। उन्होंने लिखा ‘गेम ऑन’।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें