फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैं अपने मां-पापा की अनचाही बेटी थी: कंगना रनौत

Wed, 09 Mar 2016 02:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
कंगना रनौत - फोटो : gettyimages
ये फूल मुझको विरासत में नहीं मिले, तुमने मेरा कांटों भरा बिस्तर नहीं देखा।
बशीर बद्र का ये शेर कंगना रनौत की जिंदगी पर सटीक बैठता है। कंगना रनौत को आज बॉलीवुड की क्वीन के नाम से पहचाना जाता है। उनको एक ऐसी हीरोइन के तौर पर जाना जाता है, जो बिना किसी हीरो के अपने दम पर फिल्म को हिट करा देती है। कंगना के लिए ये ऊंची उड़ाने आसान नहीं रही है।
विज्ञापन

मैं अपने मां-बाप की अनचाही बेटी थी

2 of 9
कंगना रनौत - फोटो : gettyimages
कंगना ने अपनी जिंदगी के कई ऐसे राज खोलें है, जो चौंका जाते हैं। कंगना के साथ बचपन से ही जो हुआ उसको जानकर किसी की भी आंखों में नमी आ जाए। कंगना बताती हैं कि वो पैदा हुईं तो घर में मातम सा छा गया था। वो अनचाही बेटी थीं। कंगना इसकी वजह भी बताती हैं।
विज्ञापन

मैं अपने मां-बाप की अनचाही बेटी थी

3 of 9
कंगना रनौत - फोटो : gettyimages
कंगना का कहना है कि वो अपने मां-पापा की तीसरी औलाद थीं। उनके मां-पापा का सबसे बड़ा बेटा कुछ ही हफ्ते का था तो उसकी मौत हो गई। इसके बाद उनकी बड़ी बहन रंगोली पैदा हुई। रंगोली की पैदाइश से परिवार बहुत खुश था। कंगना कहती हैं कि रंगोली के पैदा होने के बाद उनकी मां और पापा दोनों ही बेटा चाहते थे।

मैं अपने मां-बाप की अनचाही बेटी थी

4 of 9
कंगना रनौत - फोटो : gettyimages
कंगना कहती हैं कि जब उनकी पैदाइश का वक्त करीब आया तो परिवार के लोग सिर्फ बेटे के जन्म की खबर सुनना चाहते थे। कंगना पैदा हुई तो परिवार में कोई खुशी नहीं थी। वो किसी बिन बुलाए मेहमान की तरह आ गईं थी।
विज्ञापन

मैं अपने मां-बाप की अनचाही बेटी थी

5 of 9
कंगना रनौत - फोटो : gettyimages
कंगना ने महिला दिवस के मौके पर ये बाते बताईं। कंगना का एक छेटा भाई है। कंगना का संघर्ष सिर्फ घर में ही नहीं था। वो बॉलीवुड के लिए भी किसी अचंभे से कम नहीं हैं। बेहद कम उम्र में फिल्मों में किस्मत आजमाने मायानगरी मुंबई आ पहुंची। फिल्म इंड्स्ट्री में उनका कोई गॉडफादर नहीं था, ऐसे में फिर से उनका संघर्ष शुरू हुआ।
विज्ञापन

मैं अपने मां-बाप की अनचाही बेटी थी

6 of 9
कंगना रनौत - फोटो : gettyimages
बॉलीवुड के कई लोगों ने फिल्मों में काम दिलाने के नाम पर उनका शोषण किया। कंगना इस बारे में कई बार बोल चुकी हैं कि उनको दोस्ती के नाम पर कई लोगों ने धोखा दिया।
विज्ञापन

मैं अपने मां-बाप की अनचाही बेटी थी

7 of 9
कंगना रनौत - फोटो : gettyimages
कंगना की जिंदगी में एक बार फिर मुश्किल वक्त तब आया जब उनकी बहन रंगोली को चेहरे को तेजाब से जलाया गया। कंगना के लिए एक बुरा अनुभव था।

मैं अपने मां-बाप की अनचाही बेटी थी

8 of 9
कंगना रनौत - फोटो : gettyimages
कंगना ने हाल ही में खुलासा किया था कि 17 साल की उम्र में दोस्त बनकर उनका शोषण करने वाले एक शख्स से वो भिड़ गईं थी। कंगना को फिल्मों में पहचान 2006 में आई 'गैंगेस्टर' से मिली। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।
विज्ञापन

मैं अपने मां-बाप की अनचाही बेटी थी

9 of 9
कंगना रनौत - फोटो : gettyimages
कंगना ने तनु वेड्स मनु रिटर्न्स और क्वीन जैसी फिल्मों से ना सिर्फ समीक्षकों से तारीफें बटोरी हैं, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी कमाल किया है। कंगना आज बॉलीवुड की सबसे ज्यादा मेहनताना पाने वाली अभिनेत्रियों में शुमार हैं। इतनी बड़ी स्टार होने के बावजूद आज भी जब कंगना पुराने दिनों की बात करती हैं, तो आंसू नहीं रोक पाती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें