फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनी देओल बोले, मेरे साथ कोई फिल्म नहीं करेगा

Wed, 09 Mar 2016 12:22 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
सनी देओल - फोटो : gettyimages
सनी देओल ने बॉलीवुड पर लंबे समय तक राज किया है। उनके एक्शन के प्रशंसकों की तादाद काफी बड़ी है। सनी देओल लंबे समय तक थियेटर में सीटियां बटोरते रहे हैं। कुछ सालों से वो बेहद खराब दौर से गुजर रहे हैं। जब-जब उनके करियर पर सवाल होता है, तो उनके दिल का दर्द जुबां पर आ ही जाता है।
विज्ञापन

सनी देओल बोले, मेरे साथ कोई फिल्म नहीं करेगा

2 of 8
सनी देओल - फोटो : gettyimages
सनी देओल पिछले दस सालों से अपने करियर को संभालने की कोशिश करते रहे हैं। उन्हें एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। कई सालों से वो एक हिट के लिए तरस रहे हैं। उन्होंने पिछले दिनों एक बड़ा दांव लगाया। सनी अपनी सुपरहिट फिल्म 'घायल' का सीक्वल 'घायल वंस अगेन' लेकर आए। पिछले महीने आई इस फिल्म ने पहले तीन-चार दिन तो अच्छी कमाई की, इसके बाद धड़ाम हो गई। इसने सनी के करियर को लेकर नई बहस शुरू हो गई।
विज्ञापन

सनी देओल बोले, मेरे साथ कोई फिल्म नहीं करेगा

3 of 8
सनी देओल - फोटो : gettyimages
घायल वंस अगेन के उम्मीदों पर खरा ना उतरने के बाद ये उनसे ये सवाल किया जाने लगा है कि आखिर वो अपने हमउम्र दूसरे अभिनेताओं की तरह मल्टीस्टारर फिल्म क्यों नहीं करते हैं। इस पर सनी ने जो कहा वो निश्चित ही उनके प्रशंसकों के लिए दिल तोड़ने वाला है।

सनी देओल बोले, मेरे साथ कोई फिल्म नहीं करेगा

4 of 8
सनी देओल - फोटो : gettyimages
सनी देओल से पूछा गया कि आखिर अपनी उम्र के दूसरे सितारे जैसे अनिल कपूर या सुनील शेट्टी की तरह आप भी नए कलाकारों की तरह काम क्यों नहीं करते। इस पर सनी ने कहा कि वो नए सितारों के साथ काम करने को तैयार हैं। उनके साथ काम करने को कोई हीरो तैयार नहीं।
विज्ञापन

सनी देओल बोले, मेरे साथ कोई फिल्म नहीं करेगा

5 of 8
सनी देओल - फोटो : gettyimages
एक अंग्रेजी वेबसाइट के अनुसार सनी देओल ने कहा कि वो किसी भी नए सितारे के साथ काम करने को तैयार हैं। मगर उनके साथ ही शायद नए कलाकार काम नहीं करना चाहते।
विज्ञापन

सनी देओल बोले, मेरे साथ कोई फिल्म नहीं करेगा

6 of 8
सनी देओल - फोटो : gettyimages
सनी देओल के करियर को लेकर घायल वंस अगेन के बाद से ही जबरदस्त बहस हो रही है, क्योंकि इसके लिए उन्होंने अपना ऑफिस तक गिरवी रख दिया था। इसके बावजूद फिल्म नहीं चली। इसके बाद कहा जाने लगा कि करियर तो डूब ही रहा है, सनी का पैसा भी डूब गया।
विज्ञापन

सनी देओल बोले, मेरे साथ कोई फिल्म नहीं करेगा

7 of 8
सनी देओल - फोटो : gettyimages
सनी देओल और बॉबी देओल दोनों भाई पिछले कई सालों से सिर्फ अपने होम प्रोड्क्शन की फिल्मों में ही दिखे हैं। फिल्मी गलियारों में ये बात आम है कि कोई निर्देशक देओल बंधुओं के साथ फिल्म बनाने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

सनी देओल बोले, मेरे साथ कोई फिल्म नहीं करेगा

8 of 8
सनी देओल - फोटो : gettyimages
सनी देओल खुद अपने करियर को पीछे छोड़ इस समय अपने बेटे करन के लिए फिल्म बना रहे हैं। सनी बॉबी को लेकर भी एक फिल्म बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें