फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut: कैबिनेट से महिला आरक्षण विधेयक को मंजूरी मिलने पर खुश हुईं कंगना, बोलीं- हमारा समय आ गया...

Tue, 19 Sep 2023 11:40 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में सोमवार शाम को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एक बैठक में महिला आरक्षण विधेयक को मंजूरी दे दी, जिससे अब इसे संसद के दोनों सदनों में पेश करने का रास्ता साफ हो गया। विधेयक विधायी निकायों में महिलाओं के लिए सीटें आरक्षित करने की अनुमति देता है। यह लंबे समय से भारतीय राजनीति में एक विवादास्पद मुद्दा रहा है। कैबिनेट से ऐतिहासिक मंजूरी मिलने के कुछ घंटों बाद अभिनेत्री कंगना रणौत ने इस कदम की सराहना की और इसे एक नए युग की शुरुआत बताया।

विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना ने सोमवार की रात इंस्टाग्राम पर एक खबर साझा की, जिसमें कैबिनेट के जरिए बिल को मंजूरी देने की बात कही गई थी। अभिनेत्री ने इसके साथ लिखा, "हम सभी एक नए युग की शुरुआत देख रहे हैं... हमारा समय आ गया है।" यही नोट उन्होंने एक्स (ट्विटर) पर भी शेयर किया।

Adil-Rakhi: राखी ने दिखाए आदिल से हुई शादी के सबूत, बोलीं- वो मुझे फेमस होने के लिए यूज कर रहा था

 
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
इस बारे में विस्तार से बताते हुए कि बिल का देश पर क्या प्रभाव पड़ेगा, कंगना ने कहा, “यह लड़कियों का समय है। अब कन्या भ्रूण हत्या नहीं होगी। यह युवा महिलाओं का समय है। अब सुरक्षा के लिए पुरुषों से चिपके रहने का नहीं, यह अधेड़ महिलाओं का समय है, यह बुजुर्ग महिलाओं का समय है। नए में आपका स्वागत है दुनिया। हमारे सपनों के भारत में आपका स्वागत है।”
 

Trisha Krishnan: पोन्नियिन सेलवन 2 की एक्ट्रेस तृषा कृष्णन जल्द बनेंगी दुल्हनिया, इस प्रोड्यूसर से करेंगी शादी

4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
महिला आरक्षण विधेयक अब संसद में पेश किया जाएगा, जहां अभी एक विशेष सत्र चल रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सत्तारूढ़ गठबंधन एनडीए के स्पष्ट बहुमत और कांग्रेस की ओर से विधेयक के विरोध की कमी को देखते हुए विधेयक के आसानी से पारित होने की संभावना है। इस विधेयक की जड़ें 1996 में भारत में महिलाओं के विधायी आरक्षण के लिए कानून बनाने के कई प्रयासों में निहित हैं। हालांकि, ऐसे सभी प्रयास पहले विफल रहे थे। 2010 में मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने विधेयक का एक संस्करण राज्यसभा से पारित कराया था, लेकिन प्रमुख सहयोगियों के विरोध के कारण इसे लोकसभा में नहीं लाया जा सका।

दुखद: मशहूर तमिल अभिनेता और संगीतकार विजय एंटनी की बेटी ने की आत्महत्या, घर पर फंदे से लटका मिला शव

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना राघव लॉरेंस के साथ जल्द ही 'चंद्रमुखी 2' में नजर आने वाली हैं। वहीं, उनके पास 'तेजस' भी है, जो 20 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा वह 'इमरजेंसी' में भी लीड रोल में दिखेंगी। इसका निर्देशन भी उन्होंने खुद ही किया है। फिल्म में उनके साथ अनुपम खेर, मिलिंद सोमन और सतीश कौशिक, जैसे अन्य कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह 24 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। दर्शकों को इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार है।

Kalpana Kartik: देव आनंद को सेट पर प्यार हुआ और लंच ब्रेक में कर ली शादी, गजब है दोनों के प्यार का किस्सा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें