फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना रनौत ने बांधे पीएम मोदी की तारीफों के पुल, राजनीति में आने के सवाल पर दिया ये जवाब

Sun, 29 Jul 2018 09:30 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रनौत
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बेबाक और बिंदास बयानों के लिए जानी जाती हैं। बीते शनिवार कंगना पीएम मोदी के बचपन पर बनी शॉर्ट फिल्म 'चलो जीते हैं' की स्क्रीनिंग पर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने पीएम की जमकर तारीफ की और उन्हें 2019 के चुनाव के लिए सबसे योग्य उम्मीदवार बताया।
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रनौत
कंगना रनौत ने कहा कि '2019 के लोकसभा चुनाव में भी नरेंद्र मोदी की जीत होनी चाहिए। वह लोकतंत्र के लिए सबसे योग्य उम्मीदवार और मजबूत नेता हैं। वह आज जहां कहीं भी हैं अपने माता-पिता की वजह से नहीं बल्कि अपनी मेहनत की वजह से यहां तक पहुंचे हैं। उन्हें आने वाले 5 साल के लिए और मौका मिलना चाहिए क्योंकि देश को गड्ढे से निकालने के लिए 5 साल काफी कम समय है।'

 
विज्ञापन

3 of 5
वहीं राजनीति में आने के सवाल पर कंगना रनौत ने जी न्यूज से बात करते हुए कहा कि अभी राजनीति में आने के लिए वह काफी छोटी हैं। हालांकि कंगना ने यह जरूर कहा कि आने वाले समय में जब भी उन्हें मौका मिलेगा वह देश सेवा करने से नहीं चूकेंगी।

4 of 5
चलो जीते हैं
गौरतलब है कि शनिवार को मुंबई में 'चलो जीते हैं' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। इससे पहले राष्ट्रपति भवन में फिल्म की स्क्रीनिंग हुई थी। यह फिल्म 29 जुलाई को हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है। मंगेश हदावले के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पीएम मोदी के बचपन के संघर्ष को दिखाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अक्षय कुमार
मुंबई में आयोजित इस प्रीमियर में कंगना के अलावा अक्षय कुमार, सचिन तेंदुलकर, अमीषा पटेल, संजय खान, मधुर भंडारकर, गुलशन ग्रोवर, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी भी पहुंचे। 32 मिनट की इस फिल्म का निर्माण महावीर जैन और भूषण कुमार ने किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें