प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई की खबरों ने बॉलीवुड के गलियारों में सनसनी मचा दी है। जहां एक तरफ 'भारत' फिल्म के प्रोड्यूसर्स ने देसी गर्ल के इस बर्ताव को 'अनप्रोफेशनल' करार दिया है तो वहीं अब उनकी बेहद करीबी दोस्त भी उनके नाराज हो गई हैं। अरे जनाब ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि हाल में एक इंवेट के दौरान उनकी दोस्त का आया बयान इस ओर इशारा कर रहा है।
विज्ञापन
2 of 5
सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा
बीते समय से ऐसी खबरें आ रही थीं कि प्रियंका चोपड़ा जल्द ही सलमान खान के साथ 'भारत' फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाली है लेकिन बाद में प्रियंका ने इस फिल्म से किनारा कर लिया। प्रियंका के इस फैसले पर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई तो वहीं कहा जा रहा है कि प्रियंका के इस फैसले की वजह उनकी सगाई नहीं बल्कि फिल्म के मेकर्स का फिल्म में उनके अलावा और दो और एक्ट्रेस को लेना है।
विज्ञापन
3 of 5
Priyanka and Kangana
फिलहाल जो भी हो लेकिन इतना तो तय है कि प्रियंका चोपड़ा इस साल शादी के बंधन में बंध जाएंगी। प्रियंका की सगाई और जल्द शादी की खबरों से फैंस बेहद खुश हैं तो वहीं 'क्वांटिको गर्ल' की सबसे करीबी दोस्त उनसे नाराज है। उनकी दोस्त की इस नाराजगी को जानने के बाद शायद आप भी ही कहेंगे यह नाराजगी जायज है।
4 of 5
Priyanka and Kangana
प्रियंका और कंगना रनौत ने एक साथ 'फैशन' फिल्म में काम किया है। तभी से दोनों एक दूसरे की अच्छी दोस्त हैं। हाल ही में एक इवेंट के दौरान जब कंगना से प्रियंका की सगाई के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बेहिचक अपने दिल की बात कह दी। कंगना ने कहा - 'अच्छा, वह मेरी अच्छी दोस्त हैं, उन्होंने मुझे नहीं बताया तो फिर मैं खफा हूं।'
इस बात को तो सभी लोग जानते हैं कि बॉलीवुड में कंगना ने काफी कम दोस्त है और उनमें से एक नाम प्रियंका चोपड़ा का है। यह दोनों एक्ट्रेस कई बार एक दूसरे की खुलेआम तारीफ भी कर चुकी हैं। ऐसे में प्रियंका की सगाई की खबर कंगना तक दूसरों के जरिए पहुंचना कितना सही है यह तो अब आप ही तय करिए। हम तो बस इतना कह सकते हैं कि यह दोस्ताना ऐसे ही बरकरार रहे।