फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनाः कंगना रणौत का केजरीवाल पर तंज, बोलीं- रायता फैलाकर आई मोदी जी की याद

Mon, 19 Apr 2021 09:11 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत, अरविंद केजरीवाल - फोटो : Social media
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत अपनी बेबाक बयानबाजी के लिए हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। पंगा अभिनेत्री सोशल मीडिया पर सबसे दो-दो हाथ करती नजर आती हैं। बॉलीवुड के कलाकारों और निर्देशकों से तो वे सोशल मीडिया पर भिड़ती ही रहती हैं। इसके इतर तेज-तर्रार माने जाने वाले राजनेताओं को भी कई बार अपने चिर-परिचित तेवर में जवाब दे चुकी हैं। वे सोशल मीडिया पर किसी भी विषय पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। इसी बीच कंगना ने दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल पर तंज कसा है। 
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Instagram
दरअसल, हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर मदद मांगी, जिसके बाद कंगना ने उस चिट्ठी को साझा कर उन पर तंज कसा है। कंगना लिखती हैं, 'बचाओ बचाओ बचाओ.... मोदी जी बचाओ.... हमने जितना रायता फैलाना था फैला दिया है.... अब आप इसे साफ़ करो... ये रहा रायता और ये आपकी दिल्ली, संभालों। घुमा फीरा की बोलने से सिर्फ बात बदल सकती है उसका मतलब नहीं'
 
विज्ञापन

3 of 5
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI
दिल्ली में कोरोना रोज एक नया रिकॉर्ड बना रहा है। मरीजों की रोज बढ़ती संख्या में सबको अस्पतालों में रख पाना मुश्किल हो गया है। बता दें कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मरीजों की भारी संख्या को देखते हुए सबको बेड्स उपलब्ध कराना बड़ी चुनौती बन गया है। केंद्र सरकार के अस्पतालों में लगभग 10 हजार बेड्स उपलब्ध हैं। अभी इनमें से केवल 1800 बेड्स ही कोरोना मरीजों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि इनके कम से कम सात हजार बेड्स कोरोना मरीजों के लिए सुरक्षित किए जाएं।


 

4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Insatagram- @kanganaranaut
हालांकि, सोशल मीडिया यूजर्स को कंगना का यह बयान रास नहीं है। जिसके चलते अभिनेत्री एक बार फिर ट्रोल हो गईं। यूजर्स ने उन्हें सरकार की पैरवी करने पर खरी खोटी सुनाईं। एक यूजर ने कहा कि भगवान न करे तुम्हें ये सब झेलना पड़े जो आम जनता झेल रही है। एक ने कहा कि इस मुश्किल वक्त में तुम इतनी बेदिल कैसे हो सकती हो, तुम वाकई क्रूर हो।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Twitter- @KanganaTeam
वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना की फिल्म 'थलाइवी' 23 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना महामारी के चलते उसकी रिलीज को टाल दिया गया है। इसके अलावा अभिनेत्री फिल्म 'तेजस' और 'धाकड़' में भी नजर आने वाली हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें