फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut: कंगना रणौत को नहीं मिल रहा परफेक्ट लाइफ पार्टनर, अभिनेत्री ने बताया आखिर क्या है वजह

Thu, 12 May 2022 04:18 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की क्वीन कंगना रणौत हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में उनका शो लॉक अप खत्म हुआ है। अब कंगना का पूरा ध्यान उनकी अपकमिंग फिल्म 'धाकड़' पर है। इन दिनों कंगना रणौत जोर-शोर से धाकड़ के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। एक इंटरव्यू के दौरान कंगना रणौत ने बताया कि वह सिंगल क्यों हैं, आखिर उन्हें कोई परफेक्ट मैच क्यों नहीं मिल पा रहा है। कंगना का कहना है कि सिर्फ एक अफवाह की वजह से उनकी रोमांटिक लाइफ प्रभावित हो रही है। 
विज्ञापन

2 of 4
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम
'धाकड़' में कंगना का दमदार रोल देखने को मिलेगा। इस दौरान वह एक्शन मोड में अपने हाथ में बंदूक लिए नजर आने वाली हैं। हाल ही में कंगना, अर्जुन रामपाल के साथ फिल्म के प्रमोशन के लिए एक शो में पहुंची। कंगना ने बताया कि वह बहुत लड़ाकू हैं और लड़ने का मौका ढूंढती हैं। मजाक में कंगना ने कहा कि इस अफवाह  के कारण उनकी शादी नहीं हो पा रही है और रोमांटिक लाइफ प्रभावित हो रही है। 
विज्ञापन

3 of 4
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना की बात सुनने के बाद अर्जुन रामपाल ने कहा कि वह उनके लिए लड़का ढूंढेंगे। अर्जुन रामपाल ने कहा कि वह बता देंगे कि कंगना के लिए परफेक्ट पार्टनर कौन है। अर्जुन ने कहा कि कंगना एक अद्भुत कलाकार, ईश्वर से डरने वाली और योग से प्यार करने वाली इंसान हैं। वह उतनी भी सीरियस नहीं हैं जितना लोगों को लगता है।
विज्ञापन

4 of 4
कंगना रणौत - फोटो : insta
कंगना रणौत की फिल्म धाकड़ 20 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता भी हैं। अर्जुन रामपाल विलेन के किरदार में हैं। इस फिल्म को रजनीश घई ने डायरेक्ट किया है। ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें