फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनजिंदर सिंह सिरसा पर कंगना रणौत का पलटवार, बोलीं- मुझे महान बना कर ही दम लेंगे

Fri, 04 Dec 2020 06:13 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत और मनजिंदर सिंह सिरसा - फोटो : PTI
किसान आंदोलन को लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत लगातार ट्वीट कर रही हैं। इस मामले में वे फिल्मी हस्तियों को भी नहीं बख्श रही हैं। बीते दिनों उन्होंने ने एक बुजुर्ग महिला किसान पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। जिसे लेकर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंध समिति (डीएसजीएमसी) ने अभिनेत्री को कानूनी नोटिस जारी किया है। उन्होंने कंगना से बिना शर्त माफी मांगने को कहा है। इस पर अभिनेत्री ने जवाब देते हुए कहा कि लगता है मुझे महान बना कर ही दम लेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रनौत और किसान प्रदर्शनों में शामिल हुईं दादी - फोटो : AMAR UJALA
दरअसल कुछ दिन पहले कंगना रणौत ने किसान आंदोलन में शामिल एक बुजुर्ग महिला को शाहीन बाग आंदोलन से प्रसिद्ध हुईं दादी बिल्किस बानो बताया था। उन्होंने रीट्वीट करते हुए दोनों बुजुर्ग महिलाओं की तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा कि यह शाहीन बाग वाली दादी हैं जो 100 रुपये में प्रदर्शन करने के लिए उपलब्ध हैं। हालांकि इस ट्वीट पर हंगामा होने के बाद उन्होंने इस डिलीट कर दिया था।
विज्ञापन

3 of 5
Manjinder Singh Sirsa - फोटो : एएनआई
शुक्रवार को इसे लेकर डीएसजीएमसी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि बुजुर्ग मां के 100 रुपये में उपलब्ध होने वाले आपत्तिजनक ट्वीट को लेकर हमने कंगना को कानूनी नोटिस भेजा है। उनके ट्वीट किसानों के प्रदर्शन को राष्ट्र विरोधी दिखाते हैं। हम किसानों के विरोध पर उनकी संवेदनहीन टिप्पणी के लिए उनसे बिना शर्त माफी की मांग करते हैं।
 
 

4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : twitter.com/KanganaTeam
इस पर कंगना रणौत ने भी अपना पक्ष रखा। उन्होंने ट्वीट किया, 'फिल्म माफिया ने मेरे ऊपर कई केस किए, बीती रात जावेद अख्तर ने भी एक केस फाइल किया, महाराष्ट्र सरकार हर घंटे एक केस दर्ज करा रही है और अब पंजाब में कांग्रेस ने भी इस गैंग को ज्वाइन कर लिया है। मुसकुराते चेहरे और आंखों के साथ... लगता है मुझे महान बना कर ही दम लेंगे।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत , जावेद अख्तर - फोटो : Twitter- @Teamkangana, PTI
गौरतलब है कि गुरुवार को जहां गीतकार जावेद अख्तर ने  कंगना के खिलाफ मानहानि केस में अपना बयान दर्ज कराया तो वहीं दूसरी तरफ अभिनेत्री के खिलाफ बाम्बे हाईकोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई। इस याचिका में कंगना के ट्विटर अकाउंट के जरिए लगातार देश में 'नफरत और घृणा' फैलाने का आरोप लगाया गया है।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने कंगना पर साधा निशाना, ट्वीट कर कहा- 'दिनभर ट्विटर पर गंदगी फैलाकर...'

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें