फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut: कंगना रणौत को किसी जमाने में 'डायन' बुलाते थे लोग, एक्ट्रेस ने याद कर कसा तंज

Sun, 16 Oct 2022 05:00 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
अपने अभिनय टैलेंट के कारण बॉलीवुड इंडस्ट्री में खास जगह बनाने वाली कंगना रणौत किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। सिनेमा जगत में क्वीन के नाम से मशहूर अभिनेत्री अपनी कमाल की फिल्मों के साथ-साथ अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं, जिसके कारण अक्सर उनकी किसी न किसी से भिड़ंत भी देखने को मिलती है। जहां कंगना को उनकी बेहतरीन एक्टिंग की वजह से क्वीन के नाम से बुलाया जाता है, वहीं एक समय ऐसा था जब अभिनेत्री को 'डायन' कहकर भी पुकारा गया था। जी हां, कंगना को एक बार किसी संपादक ने 'काला जादू करने वाली डायन' कहकर संबोधित किया था। अपने उसी समय को याद करते हुए कंगना ने आज अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ शेयर किया है, जिसके कारण वह फिर सुर्खियों में आ गई हैं।      
विज्ञापन

2 of 4
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री कंगना रणौत ने आज यानी रविवार को अपने उस समय को याद किया, जब उन्हें 'डायन' कहा जाता था। दरअसल, अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कंगना ने एक संपादक के बारे में बात की है जो कंगना के 'काले जादू के कौशल' के बारे में बात कर रही थी और कैसे वह इस बात के लिए सुनिश्चित थी कि कंगना अपने पीरियड्स के खून को लड्डू में मिलाती हैं। कंगना ने तंज कसते हुए कहा कि कोई भी यह नहीं समझ सकता कि वह शीर्ष पर कैसे पहुंचीं, जिसके बाद उन्होंने निष्कर्ष निकाला था कि यह 'काला जादू' था।
Akshay Kumar: 260 करोड़ के प्राइवेट जेट के मालिक हैं अक्षय कुमार? वायरल रिपोर्ट पर फूटा अभिनेता का गुस्सा
विज्ञापन

3 of 4
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया जिसमें सद्गुरु बताते हैं कि कैसे 200 साल पहले महिलाओं को जिंदा जला दिया जाता था, क्योंकि उन्हें डायन माना जाता था। क्लिप के साथ, उसने लिखा, "यदि आपके पास सुपर पावर हैं तो आपको डायन कहा जाएगा ... मुझे डायन कहा जाता था लेकिन मैंने उन्हें मुझे जलाने नहीं दिया ... इसके बजाय मैं ...  मुझे चाहिए एक असली चुड़ैल बनो वोहा अबरा का डबरा।' अभिनेत्री ने आगे लिखा, '2016 में प्रमुख प्रिंट संपादकों में से एक सरिता तंवर ने अपने एक आर्टिकल में लिखा था कि उनके पत्रकारों ने मेरे काले जादू के कौशल के सबूतों को पेश करा था और वह इस बात पर बहुत श्योर थी कि मैं लड्डू में अपना पीरियड ब्लड मिलाती हूं, जो मैं दिवाली पर सभी को उपहार के रूप में भेजता हूं ...'  
मशहूर कंपोजर सपन सेनगुप्ता का निधन, जगमोहन बख्शी के साथ खूब जमी थी जोड़ी

विज्ञापन

4 of 4
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना ने आगे कहा, 'हा हा वो दिन मजेदार थे, कोई भी फिल्मी बैकग्राउंड, शिक्षा, मार्गदर्शन, एजेंसी, समूह या दोस्तों/ बॉयफ्रेंड की बिना पहचान के मैंने अपने आपको शीर्ष पर पहुंचाया ... इसलिए वह सभी इस साथ सामूहिक रूप से एक उत्तर के साथ आए और वह था जादू !!' इसके साथ ही कुछ साल पहले, कंगना के एक्स बॉयफ्रेंड और अभिनेता अध्ययन सुमन ने भी उनपर आरोप लगाया था कि अभिनेत्री ने उन्हें अपना पीरियड ब्लड पिलाया था।  
Big Boss 16 Promo: निमरत पर हुई दर्शकों के तीखे सवालों की बौछार, भड़कीं प्रियंका ने कह डाली यह बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें