फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई पुलिस के समन पर कंगना रणौत ने दिया जवाब, कहा- 'बहुत याद आती है कककक कंगना'

Thu, 22 Oct 2020 09:28 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत - फोटो : फेसबुक
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत अक्सर विवादों में घिरी रहती हैं। हाल ही में उनके ऊपर सांप्रदायिकता फैलाने का आरोप लगा है। जिसके चलते उन्हें मुंबई पुलिस ने समन भेजा है। इस समन के मुताबिक कंगना और उनकी बहन रंगोली दोनों को जल्द ही मुंबई पुलिस के सामने पेश होना पड़ेगा। अब खुद को भेजे गए इस समन पर कंगना ने खुद सोशल मीडिया के जरिए प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत, रंगोली चंदेल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दरअसल बुधवार को कंगना रणौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल को मुंबई पुलिस ने समन भेजा। पुलिस ने उन्हें 26 और 27 अक्तूबर को इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर के सामने पेश होने के लिए कहा है। मुंबई की बांद्रा कोर्ट के आदेश के बाद दोनों के खिलाफ मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में 124ए (राजद्रोह), 295ए और 153ए के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी।
 
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : ANI
इसके बाद कंगना ने खुद इसे लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। कंगना सोशल मीडिया पर वैसे भी काफी एक्टिव रहती हैं। ऐसे में उन्होंने इस समय का जवाब भी अपने सोशल मीडिया के जरिए ही दिया है। कंगना ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'जुनूनी पेंगुइन सेना... महाराष्ट्र के पप्पूप्रो, बहुत याद आती है क-क-क-क-क कंगना, कोई बात नहीं जल्दी आ जाऊंगी।'

4 of 5
कंगना रणौत के घर की तस्वीरें - फोटो : twitter@KanganaDaily
बता दें कि कंगना और उनकी बहन रंगोली के ऊपर सांप्रदायिक नफरत फैलाने के आरोप है। अदालत में दायर याचिका में कहा गया है कि कंगना रणौत अपने ट्वीट के जरिए बॉलीवुड में हिंदू-मुस्लिम समुदाय में झगड़ा कराने की कोशिश करती हैं। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि कंगना के बयानों और उनके ट्वीट के जरिए दोनों समुदाय के बीच नफरत बढ़ती है। बांद्रा कोर्ट में इस याचिका को मुन्ना वराली और साहिल अशरफ सैयद ने दायर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत - फोटो : पीटीआई
गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर एक्टिव कंगना रणौत अक्सर हर मुद्दे पर अपनी राय देती रहती हैं। वो अपने ट्वीट्स के जरिए दिए गए बयानों की वजह से ही काफी लाइम लाइट में भी रहती हैं। हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड पर लगातार कई बार हमला बोला है। जिसके चलते वो कई महीनों से लगातार लाइम लाइट बटोर रही हैं।

पढ़ें: कंगना रणौत को मुंबई पुलिस ने भेजा समन और बिग बॉस से बाहर हुए शहजाद देओल, पांच खबरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें