कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत ने इंस्टा स्टोरी में लिखा, 'सभी तथाकथित भारतीय जो एक गरीब आदमी का मजाक उड़ाने वाली इस वीडियो को पसंद कर रहे हैं, वो याद रखें कि यही कारण है कि आप सभी इस अधिक आबादी वाले देश पर एक बड़ा बोझ हैं।' इसके आगे कंगना ने लिखा, 'इस नासमझ और मूर्ख व्यक्ति को एक गरीब आदमी का मजाक उड़ाने में कोई शर्म नहीं है। आप जैसे लोगों के लिए वासुदेव गरीब और महत्वहीन हो सकता है लेकिन उसे भी अपने दुख, दर्द और निराशा को व्यक्त करने का अधिकार है।' हालांकि, अब कंगना ने अपनी यह पोस्ट हटा दिया है।