फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: आमिर पर भड़कीं कंगना और फ्री में देख सकेंगे पुष्पाः द राइज, पढ़ें मनोरंजन जगत की दस बड़ी खबरें

Wed, 03 Aug 2022 08:24 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें - फोटो : social media
एंटरटेनमेंट की दुनिया से रोजाना कई खबरें सामने आती रहती हैं। किसी एक्टर की कोई फिल्म रिलीज होने वाली है तो वहीं किसी की फिल्म का बॉयकॉट हो रहा है। हर रोज की आज भी फिल्मी दुनिया से कई बड़ी खबरें आईं हैं। फिल्मी रैप के माध्यम से हम आपको मनोरंजन जगत की दिन भर की जरूरी खबरों से रूबरू कराते हैं। तो चलिए जानते हैं आज सिनेमा की दुनिया में क्या कुछ हुआ है।
विज्ञापन

2 of 11
आमिर खान, कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है लेकिन उससे पहले फिल्म का बहिष्कार शुरू हो चुका है। सोशल मीडिया पर कुछ लोग आमिर खान के पुराने बयानों की वजह से इस फिल्म को बायकॉट करने की बात कह रहे हैं। हालांकि आमिर खान ने इस ट्रेंड के बाद यह साफ तौर पर कह दिया है कि उन्हें गलत समझा जा रहा है। वह भी अपने देश से बहुत प्यार करते हैं। इस बीच कंगना रणौत भी इस विवाद में कूद पड़ी हैं। एक्ट्रेस ने आमिर पर एक ऐसा आरोप लगाया है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

Laal Singh Chaddha: आमिर खान पर भड़कीं कंगना रणौत, कहा- उन्होंने हिंदूफोबिक 'पीके' बनाई और अब...
विज्ञापन

3 of 11
पुष्पा द राइज - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले साल दिसंबर में सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'पुष्पा: द राइज' ने धमाल मचा दिया था। जो लोग किसी कारणवश अल्लू अर्जुन का स्वैग सिनेमाघरों नहीं देख पाए थे उन लोगों के लिए मेकर्स ने फिल्म को विभिन्न भाषाओं में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया थी। वहीं अब मेकर्स नॉन-प्राइम मेंबर्स के लिए खुशखबरी लेकर आए हैं। जी हां, अब अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा' जल्द ही यूट्यूब पर मुफ्त में स्ट्रीम होने वाली है। दर्शक 'पुष्पा द राइज' को फ्री में कब और कहां देख सकेंगे यह जानने के लिए पढ़िए हमारी खबर...

Pushpa The Rise: खुशखबरी! फ्री में स्ट्रीम होगी 'पुष्पा द राइज', जानिए कब और कहां आएगी अल्लू अर्जुन की फिल्म?

4 of 11
दिव्येंदु शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
'मिर्जापुर' के तीसरे सीजन का दर्शक काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में सीरीज से जुड़े सितारे अक्सर ही सुर्खियों में बने रहते हैं। सीरीज में मुन्ना भइया का किरदार निभाने वाले दिव्येंदु शर्मा ने हाल ही में अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर बात की। दिव्येंदु का नाम 'ब्रह्मास्त्र' के विकिपीडिया पेज पर दिखाई दे रहा है, जिसको लेकर अनुमान लगाया जा रहा था कि वह भी इस फिल्म का हिस्सा बनने जा रहे हैं। ऐसे में अब उन्होंने इस पर बात की है।

Divyenndu Sharma: ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आएंगे मुन्ना भइया! रणबीर-आलिया के साथ काम करने को लेकर कही ये बात
विज्ञापन

5 of 11
प्रियांक शर्मा - फोटो : social media
बिग बॉस 11 फेम अभिनेता प्रियांक शर्मा ने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि हाल ही में 30 जुलाई को गाजियाबाद के एक अस्पताल में एक अज्ञात व्यक्ति ने उन पर हमला किया था। इस हमलें में उन्हें कुछ चोटें आईं हैं लेकिन वह बच गए। मामला गाजियाबाद का है। अभिनेता अपने माता-पिता के साथ एक अस्पताल गए थे जब एक व्यक्ति ने उन पर हमला किया।

Priyank Sharma: 'बिग बॉस' फेम प्रियांक शर्मा पर अस्पताल के बाहर शख्स ने किया हमला, एक्टर बोले- उसने अचानक...
विज्ञापन

6 of 11
Masoom Sawal - फोटो : सोशल मीडिया
बीते दिनों फिल्म काली के पोस्टर को लेकर उठे विवाद के बाद देशभर में बवाल देखने को मिला था। फिल्म और इसकी निर्देशक लीना मनिमेकलाई के खिलाफ देशभर में रोष और विरोध देखने को मिला था। इसी बीच अब एक और फिल्म के पोस्टर को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, बीते महीने फिल्म 'मासूम सवाल' के मेकर्स ने कुछ पोस्टर्स शेयर किए थे। अब इस फिल्म के पोस्टर को लेकर विवाद होता दिख रहा है। सामने आए पोस्टर में सैनिटरी पैड पर भगवान कृष्ण की तस्वीर बनी नजर आ रही है। 

Masoom Sawal: सैनिटरी पैड पर भगवान कृष्ण की तस्वीर देख भड़के यूजर्स, काली के बाद अब एक और फिल्म पर विवाद
विज्ञापन

7 of 11
दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' - फोटो : सोशल मीडिया
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में भाजपा के टिकट पर जीत हासिल करने वाले भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव के लिए कल यानी 2 अगस्त का दिन बहुत खास रहा है। उन्होंने मंगलवार को संसद में पहली बार अपना संबोधन दिया। इस दौरान कई अहम मुद्दे उठाए। भाजपा सांसद में लोकसभा में बोलते हुए कहा कि यह बहुत ही अफसोस की बात है कि भोजपुरी भाषा को अब तक संवैधानिक दर्जा नहीं मिल सका है।

Nirahua: संसद में निरहुआ ने अपने पहले ही भाषण से खींचा सबका ध्यान, उठाया ये गंभीर मुद्दा

8 of 11
क्रिमिनल जस्टिस 3 - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी अपनी मशहूर वेब सीरीज क्रिमिनल जस्टिस के नए सीजन के साथ फिर वापसी करने के लिए तैयार है। माधव मिश्रा के रूप में पंकज त्रिपाठी अपने पुराने अंदाज में दर्शकों का मनोरंजन करते दिखेंगे। इसी क्रम में हाल ही में सीरीज के तीसरे सीजन का टीजर जारी कर दिया गया है। बुधवार को जारी हुए सीरीज के टीजर में पंकज त्रिपाठी एक बार वकील बन सच से पर्दा उठाते नजर आएंगे।

Criminal Justice 3 Teaser: क्रिमिनल जस्टिस के तीसरे सीजन का टीजर जारी, अधूरे सच का खुलासा करेंगे ‘माधव मिश्रा’

9 of 11
मिथुन चक्रवर्ती, बी सुभाष, तिलोत्तिम्मा - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म निर्माता और लेखक बी सुभाष, मिथुन चक्रवर्ती स्टारर फिल्म डिस्को डांसर के निर्देशन के लिए जाने जाते हैं। बॉलीवुड में बी सुभाष एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपने काम से अपनी पहचान तो बना ली, लेकिन फिर वह गुमनामी के अंधेरे में चले गए। बी सुभाष के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मश्हूर फिल्म निर्माता की पत्नी तिलोत्तिम्मा (67) का सोमवार रात निधन हो गया। वह पिछले छह साल से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं। 

दुखद: 'डिस्को डांसर' के डायरेक्टर बी सुभाष की पत्नी का निधन, किडनी और फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों की थीं शिकार

10 of 11
कौन बनेगा करोड़पति - फोटो : सोशल मीडिया
सोनी टीवी के रियलिटी टीवी गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' की लंबी फैन फॉलोइंग है। जहां इस शो में भाग लेने के लिए लोग खूब मेहनत करते हैं, तो वहीं दर्शक भी बेसब्री से इस क्विज शो का इंतजार करते हैं। जहां कुछ लोग इस शो से करोड़पति बनकर निकले हैं तो वहीं कुछ ने लाखों जीते हैं लेकिन इस बार करोड़पति बनने के लिए प्रतिभागियों की राह कठिन होने वाली है। क्योंकि शो में एक बड़ा  बदलाव किया गया है।

Kaun Banega Crorepati: प्रतिभागियों के लिए करोड़पति बनने की राह हुई मुश्किल, केबीसी शो से हटाई गई ये लाइफ लाइन

 
विज्ञापन

11 of 11
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म निर्माता-निर्देशक करण जौहर का चैट शो 'कॉफी विद करण 7' इन दिनों खूब चर्चा में है। बता दें कि यह इस शो का सातवां सीजन है। सातवें सीजन के इस बार के एपिसोड में करीना कपूर और आमिर खान शिरकत करने वाले हैं। इस शो में करण जौहर, आमिर और करीना कपूर की पर्सनल-प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े कई मजेदार सवाल पूछते नजर आएंगे। दिलचस्प बात यह है कि इस चैट शो का इस बार का एपिसोड अपने नियमित समय से पहले स्ट्रीम होगा। खुद करण जौहर ने इस बात की जानकारी साझा की है।

Koffee With Karan 7: समय से पहले प्रसारित होगा करण जौहर का शो, कब और कहां देख सकेंगे? जानिए
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें