फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Kashmir Files: कंगना रणौत ने मनमोहन सिंह पर साधा निशाना, वीडियो शेयर कर लिखी यह बात

Wed, 16 Mar 2022 03:11 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कंगना रणौत, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह - फोटो : insta
एक्ट्रेस कंगना रणौत इन दिनों कश्मीरी पंडितों पर बनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर अपने बयानों की वजह से लगातार चर्चा में हैं। जहां वह इस फिल्म के लिए निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की जमकर तारीफ कर रही हैं तो वहीं इंडस्ट्री के लोगों से लेकर राजनेताओं और मंत्रियों तक पर निशाना भी साधती नजर आ रही हैं। अब इसी क्रम में कंगना ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भी अपने सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है। कंगना ने मनमोहन सिंह का एक पुराना वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है और उनपर निशाना साधा है।
विज्ञापन

2 of 4
कंगना रणौत, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह - फोटो : insta
पूर्व प्रधानमंत्री और आतंकवादी यासीन मलिक का वीडियो शेयर किया-
कंगना रणौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से एक वीडियो शेयर की है, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह यासीन मलिक से मिलते नजर आ रहे हैं और इस मुलाकात के दौरान यासीन के हाथ से तोहफा भी लेते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए कंगना ने लिखा, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की कश्मीरी मुस्लिम आतंकी यासीन मलिक से मुलाकात। इसी के साथ उन्होंने लिखा, यासीन ने कश्मीरी पंडितों और सेना के अधिकारियों की हत्या करने को  खुलेआम कबूला था।
 
 
विज्ञापन

3 of 4
कंगना रणौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : insta
शेयर की प्रधानमंत्री मोदी की वीडियो-
एक्ट्रेस कंगना रणौत ने अपने इंस्टाग्राम से प्रधानमंत्री मोदी की एक वीडियो भी शेयर की है। यह वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई की तरफ से ट्वीट की गई है। हालांकि इस वीडियो में कोई आवाज नहीं आ रही है लेकिन कथित तौर पर यह वही वीडियो है, जिसमें प्रधानमंत्री 'द कश्मीर फाइल्स' और आपातकाल जैसे मुद्दे पर बोलते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए  कंगना ने इमरजेंसी का हैशटैक भी यूज किया है।
 
विज्ञापन

4 of 4
लॉक अप - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह इस समय एकता कपूर के शो 'लॉकअप' को होस्ट करती दिखाई दे रही हैं। इस शो में उनकी कैद में करणवीर बोहरा, पूनम पांडे, मुनव्वर फारुकी, बबीता फोगाट, निशा रावल और सारा खान जैसे कई सेलिब्रिटी नजर आ रहे हैं। ओटीटी प्लेटफार्म एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हो रहा यह शो सेलेब्स के खुलासों को लेकर लगातार चर्चा में बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें