बॉलीवुड क्वीन कहवाने वाली कंगना रणौत को किसी की तारीफ करते कम ही देखा गया है। लेकिन अगर वो किसी की प्रशंसा कर दें तो समझ लीजिए दिन बन जाने से कम नहीं है। कुछ ऐसा ही हुआ है दक्षिण की अभिनेत्री सामंथा अक्किनेनी के साथ। दरअसल, कंगना रणौत जयललिता की बायोपिक ‘थलाईवी’ को लेकर हर जगह इन दिनों चर्चा में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया से लेकर मीडिया तक सुर्खियां बटोर रखी हैं। लॉकडाउन और कोरोना के शोर-शराबे के बीच उन्होंने अपनी फिल्म का एक गाना रिलीज किया है, जिसमें वह जयललिता के किरदार में दिख रही हैं। सोशल मीडिया पर उनके गाने को खूब प्रतिक्रिया मिली। इस बीच कंगना द्वारा साउथ अभिनेत्री की तारीफ पर सामंथा की प्रतिक्रिया सुर्खियों में आ गई है।