फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut: 'कुछ अविश्वसनीय करने का रखते हैं जज्बा', महान कलाकारों को लेकर कंगना ने साझा की अपनी राय

Fri, 01 Sep 2023 06:17 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री कंगना रणौत सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। इस प्लेटफॉर्म के जरिए एक्ट्रेस फैंस को अपनी फिल्मों की जानकारी देने के अलावा तमाम अन्य मसलों पर भी चर्चा करती दिखती हैं। इसके अलावा वह बॉलीवुड के चर्चित सितारों की पोल भी खोलने में माहिर हैं। हाल ही में, कंगना ने महान कलाकारों के लिए एक लंबा चौड़ा नोट साझा किया है। तो चलिए जानते हैं अभिनेत्री ने क्या कहा है।

विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री कंगना रणौत ने इंस्टाग्राम पर एक नोट साझा किया, जिसमें बताया गया कि कैसे महान कलाकार अविश्वसनीय में विश्वास करते हैं। उन्होंने बताया कि अपने जुनून का पीछा करने से यह एहसास होता है कि भाग्य किसी का सगा नहीं होता है। चाहे कोई भी दिशा अपनाए। कंगना ने जीवन में सभी गतिविधियों और अनुभवों के उद्देश्य पर सवाल उठाया है।

Tamannaah: फिल्म इंडस्ट्री में 18 साल पूरे होने पर भावुक हुईं तमन्ना, नोट साझा कर पहले प्यार का किया खुलासा

 
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना ने लिखा, ‘जितना अधिक हम अपने दिल की सुनते हैं और वही करते हैं जो हम करना चाहते हैं, उतना ही अधिक हमें एहसास होता है कि हम चाहे किसी भी दिशा में जाएं, हमें वहां अपनी नियति से मिलना पहले से ही तय है। तो इस सारी एक्टिविटी का मतलब क्या है? हम कोई भी काम दस बार भी करें तो हर बार वहीं एक काम अलग तरीके से होगा। किसी भी काम करने से हमें अनुभव मिलता है और वही आगे चलकर हमारी मदद करता है।’

दुखद: कन्नड़ अभिनेता शिवराज केआर के पिता का निधन, स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों से थे पीड़ित
 

4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना ने आगे कहा, ‘एक पॉइंट पर जो सबसे ज्यादा मायने रखता है, वह घर, कपड़े, नौकरियां, लोग, सभी प्रकार के अनुभव हैं। अगले ही मोड़ पर यह सब चीजें हमें फालतू लगने लगती है, जबकि भगवान से कुछ भी मांगते हुए हमारी इच्छाएं कम नहीं होती है। यह रोज शुरू होता है और हम इसे रोज दोहराते हैं। तो इस सबका मतलब क्या है?’

Rishab Shetty: कांतारा स्टार ऋषभ शेट्टी ने आशुतोष गोवारिकर के साथ मिलाया हाथ, पैन इंडिया फिल्म में आएंगे नजर!

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना ने निष्कर्ष निकालते हुए कहा, ‘ठीक है। इसका सवाल का जवाब यह है कि इसे पूरी लगन के साथ करें। भले ही यह वही शो हो जिसे हर बार आप ऐसे करते हैं जैसे कि यह आपकी पहली बार हो। महान कलाकार यही करते हैं, वे अविश्वसनीय में विश्वास करते हैं।’

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें