फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘भारत भाग्य विधाता’ और ‘मैं वापस आऊंगा’ की चमक पड़ी फीकी, ‘गवर्नर’ का पांचवें दिन कितना रहा कलेक्शन?

Tue, 16 Jun 2026 08:27 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection: कंगना रनौत अभिनीत फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ और इम्तियाज अली निर्देशित ‘मैं वापस आऊंगा’ ने रिलीज के पांचवें दिन कितनी कमाई की है? वहीं मनोज बाजपेयी स्टारर ‘गवर्नर’ का बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल है? जानिए, इन फिल्मों ने मंगलवार को कितना कलेक्शन कर लिया है। 
विज्ञापन
1 of 4
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को ‘भारत भाग्य विधाता’, ‘मैं वापस आऊंगा’ और ‘गवर्नर’ बड़ी उम्मीदों के साथ सिनेमाघरों में आई थीं। लेकिन अलग-अलग जॉनर की इन फिल्मों की सांसें चंद दिनों में ही फूलने लगी हैं। जानिए, मंगलवार को यानी रिलीज के पांचवें दिन इन फिल्मों ने अपने खाते में कितने रुपये जमा कर लिए हैं। 
 

 

विज्ञापन

2 of 4
फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' में कंगना रनौत - फोटो : Instagram @Kangana Ranaut
‘भारत भाग्य विधाता’ का लाखों में सिमटा कलेक्शन
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ ने पांचवें दिन 39 लाख रुपये कमाए हैं, यह फिल्म का शुरुआती कलेक्शन है। जबकि चौथे दिन 65 लाख रुपये की कमाई इस फिल्म ने की थी।। वहीं कंगना रनाैत की फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 5.29 करोड़ रुपये हो चुका है। 
यह फिल्म साल 2008 के मुंबई हमलों और एक हॉस्पिटल के नर्सिंग स्टाफ के साहस की कहानी कहती है। फिल्म में कंगना ने नर्स का रोल किया है, जो आतंकी हमले के दौरान कई गर्भवती महिलाओं की जान बचाती है। फिल्म को मनोज तपाड़िया ने डायरेक्ट किया है। इसमें कंगना के अलावा गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, ईशा डे और जावेद किंग जैसे कलाकार नजर आए। 
विज्ञापन

3 of 4
फिल्म 'मैं वापस आऊंगा में' शरवरी और वेदांग रैना - फोटो : इंस्टाग्राम@vedangraina
'मैं वापस आऊंगा' ने पांचवें दिन कितने करोड़ बटोरे?
फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' ने पांचवें दिन 1.10 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं चौथे दिन 1.15 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 7.75 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म में निर्देशक इम्तियाज अली ने बंटवारे का दर्द और एक प्रेम कहानी दिखाई है। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी वाघ ने अदाकारी की है। 
विज्ञापन

4 of 4
फिल्म ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर' में मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया
मनोज बाजपेयी की ‘गवर्नर’ ने की कितनी कमाई?
चिन्मय मांडलेकर निर्देशित फिल्म ‘गवर्नर’ में मनोज बाजपेयी ने लीड रोल निभाया है। इस फिल्म ने पांचवें दिन 33 लाख रुपये कमाए हैें। वहीं चौथे दिन 50 लाख रुपये कमाए थे। यह फिल्म दर्शकों को प्रभावित करने में नाकाम रही है। 
1991 के आर्थिक संकट की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में मनोज बाजपेयी के अभिनय की जरूर तारीफ हो रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें