इन दिनों फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में अपने उम्दा अभिनय को लेकर शरवरी वाघ चर्चा में हैं। कुछ दिन पहले एक्ट्रेस ने अपना जन्मदिन भी मनाया था। इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर मंगलवार को शरवरी ने पोस्ट की हैं। साथ ही जन्मदिन पर बधाई संदेश देने वाले सभी लोगों का शुक्रिया भी अदा किया है।
शरवरी ने कई तस्वीरें पोस्ट की, जिसमें वह अपने जन्मदिन मना रही हैं, उनका चेहरा खुशी से रौशन है।
साझा की कई तस्वीरों में कहीं वह केक के साथ नजर आ रही हैं तो कहीं पर हंसती-मुस्कुराती दिखाई दे रही हैं।
इन्हीं तस्वीरों में एक केक पर उनकी बचपन की फोटो बनी है, जिस पर लिखा है, बधाई नहीं सिर्फ गिफ्ट चाहिए। बचपन की तस्वीर में शरवरी काफी क्यूट लग रही हैं। शरवरी की इन तस्वीरों को मोना सिंह समेत कई सेलेब्स और फैंस ने लाइक किया है।
शरवरी ने भी इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, ‘इतने सारे प्यार के लिए शुक्रिया। मेरा दिल खुशियों से भर गया है।’