फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना रणौत ने केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से की मुलाकात और आईटी रेड मामले में तापसी पन्नू का वित्तमंत्री पर पलटवार, पांच खबरें

Thu, 11 Mar 2021 12:45 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने बुधवार यानी 10 मार्च को केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से मुलाकात की है। इस मुलाकात की जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। कंगना ने लिखा, 'आज शूटिंग के बाद माननीय मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर जी मिलने का अवसर मिला है। इस दौरान फिल्म उद्योग में महिलाओं और बाहरी लोगों के खिलाफ विशेष रूप से भेदभाव से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।' 

कंगना रणौत ने केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से की मुलाकात, फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े इन मुद्दों पर हुई चर्चा
विज्ञापन

2 of 5
गौहर खान
मशहूर टीवी अभिनेत्री गौहर खान इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। बीते दिनों उनके पिता का निधन हो गया। इसी बीच खबर आने लगी कि गौहर खान शादी के तीन महीनों बाद से ही प्रेग्नेंट हैं। इस पर अब गौहर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्विटर पर एक पोस्ट साझा कर भड़ास निकाली। साथ ही उन्होंने ट्विटर के जरिए 'सेंसेटिव' बनने की भी सलाह दी है।

प्रेग्नेंसी की झूठी खबर पर भड़कीं गौहर खान, कहा- 'तुम्हारा दिमाग खराब है...'
विज्ञापन

3 of 5
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत अक्सर सोशल मीडिया पर बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपोर्ट करती हैं। अब कंगना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा है कि देश को मोदी की जरूरत है। साथ ही उन्होंने दावा किया है कि 2024 में भी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही बनेंगे। इस ट्वीट के साथ उन्होंने एक रिपोर्ट भी साझा किया है। 


कंगना रणौत का दावा: 2024 में भी प्रधानमंत्री बनेंगे नरेंद्र मोदी

4 of 5
तापसी पन्नू, निर्मला सीतारण - फोटो : Social media
बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू पिछले कुछ दिनों से लगातार मीडिया में छाई हुई हैं। हाल ही में तापसी के घर पर आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की थी। इसके बाद से तापसी पन्नू लगातार सोशल मीडिया और मीडिया के सामने अपनी प्रतिक्रिया दे रही हैं। वहीं, अब तापसी ने वित्त मंत्री की प्रतिक्रिया पर भी जवाब दिया है। एक इंटरव्यू के दौरान तापसी ने कहा कि 'मैं और मेरी फैमिली ने छापेमारी के दौरान अधिकारियों का पूरा साथ दिया। जांच अधिकारी काफी शालीन थे और उन्होंने नियमों के मुताबिक पूरी कार्रवाई की। मैं और मेरे परिवार ने आयकर विभाग के अधिकारियों के सभी सवालों के जवाब दिए।

आईटी रेड मामले में तापसी पन्नू का वित्तमंत्री पर पलटवार, कहा- 2013 की छापामारी मुझे याद नहीं है...
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिमी गरेवाल, मेगन मार्कल - फोटो : ट्विटर, यूट्यूब
ब्रिटिश राजपरिवार के प्रिंस हैरी और बहू मेगन मार्कल का हाल ही में दिया हुआ इंटरव्यू काफी सुर्खियां बटोर रहा है। सोशल मीडिया पर जहां कई यूजर्स मेगन के समर्थन में हैं तो वहीं कइयों ने उन्हें निशाने पर लिया है। बॉलीवुड अभिनेत्री सिमी गरेवाल ने मेगन के इस इंटरव्यू को लेकर ट्वीट किया और अपना पक्ष रखा। सिमी गरेवाल ने लिखा है- 'मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि ये सब बातें मेगन मार्कल बोल रही हैं। एक भी शब्द नहीं। अपने आप को पीड़ित दिखाने के लिए वह झूठ बोल रही है। लोगों की सहानुभूति पाने के लिए वह रंगभेद का कार्ड खेल रही हैं। दुष्ट।'


मेगन मार्कल को ‘घर तोड़ने वाली' और 'दुष्ट' महिला बताने पर ट्रोल हुईं सिमी गरेवाल, बाद में मांगी माफी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें