Manikarnika and Thackeray
- फोटो : file photo
125 करोड़ में बनी 'मणिकर्णिका' देशभर में 3,000 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है। वहीं विदेशों में इसे 700 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। मणिकर्णिका में कंगना रनौत के साथ अंकिता लोखंडे, सुरेश ओबेरॉय, डैनी, जीशान अयूब और जीशू सेनगुप्ता मुख्य भूमिका में हैं। वहीं 'ठाकरे' फिल्म का बजट 20 करोड़ है जो कि 1300 सिनेमाघरों में रिलीज की गई है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अलावा फिल्म में अमृता राव और सुधीर मिश्रा की मुख्य भूमिका है। पार्टी सांसद संजय राउत की लिखी फिल्म का निर्देशन अभिजीत पानसे ने किया है।