फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: बॉबी देओल ने बर्थडे पर दी शानदार पार्टी, सलमान खान से लेकर जहीर खान तक ने की शिरकत

Mon, 28 Jan 2019 11:37 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
bobby deol
बॉबी देओल ने 27 जनवरी को अपने 50वें बर्थडे पर शानदार पार्टी का आयोजन किया । ये पार्टी बॉबी देओल के घर पर रखी गई थी । बॉबी की पार्टी में शामिल होने के लिए बॉलीवुड के कई बड़े सितारे पहुंचे थे । 
विज्ञापन

2 of 7
ajay devgn
इसमें सलमान खान, अजय देवगन, डेजी शाह से लेकर अरबाज खान जैसे सितारे नजर आए। अरबाज अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ पहुंचे थे । इन स्टार्स के अलावा राहुल देव भी बॉबी की पार्टी में नजर आए ।
विज्ञापन

3 of 7
salman khan
बॉलीवुड स्टार्स के अलावा क्रिकेटर जहीर खान ने भी पार्टी में शिरकत की । चंकी पांडे अपनी पत्नी के साथ पहुंचे थे । वहीं बॉबी के घर के बाहर इशिता दत्ता, साकिब सलीम, वत्सल सेठ और विंदु दारा सिंह को भी स्पॉट किया गया । 

4 of 7
bobby deol
बता दें कि बॉबी देओल ने सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' से 4 साल बाद फिल्मों में वापसी की थी । फिल्म फ्लॉप रही लेकिन बॉबी के काम को लोगों ने सराहा था । इन दिनों बॉबी के पास एक ही फिल्म है 'हाउसफुल 4' ।
विज्ञापन

5 of 7
chunky pandey
बॉबी के अलावा 'हाउसफुल 4' में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, राणा डग्गुबती और चंकी पांडे जैसे स्टार्स भी हैं । फिल्म को फरहाद समजी ने डायरेक्ट किया है । वहीं प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला हैं ।
विज्ञापन

6 of 7
vindu dara singh
बॉबी के बर्थडे पर उनके बड़े भाई सनी ने सोशल मीडिया पर एक फोटो भी शेयर की । उन्होंने बॉबी और आर्यमन के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'माय बॉब्स बर्थडे'। घर में बॉबी को प्यार से बॉब कहा जाता है।' तस्वीर में सनी, बॉबी और आर्यमन को गले लगाए हुए नजर आए ।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
vatsal seth
पापा धर्मेंद्र ने भी बॉबी को बर्थडे विश करते हुए लिखा है- 'मेरा बॉब 50 का हो गया है। उसके मुस्कुराते हुए मासूम चेहरे को देखिए, इससे कुछ और ही पता चलता है। जन्म दिन की बधाई। तुम्हें प्यार। खुश, स्वस्थ और मज़बूत रहो।'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें