कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका' अगले साल गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज होने जा रही है। हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज किया गया। टीजर में झांसी की रानी के रूप में कंगना रनौत का एक निडर और साहसी रूप नजर आया। फिल्म में झांसी की रानी के रूप में कंगना के क्या तेवर और दांव-पेंच होंगे, यह इस टीजर से साफ जाहिर हो गया है। बेशक फिल्म देखने के लिए फैंस उत्साहित हैं लेकिन आज हम आपके लिए फिल्म से जुड़ी कुछ ऐसी बातें लेकर आए हैं जो यकीनन अब तक आपको नहीं पता होंगी।
विज्ञापन
2 of 6
MANIKARNIKA
फिल्म में कत्थक नृत्यांगना रागिनी मक्खर के साथ डांस करेंगी कंगना
कंगना की फिल्म मणिकर्णिका में विख्यात नृत्यांगना रागिनी मक्खर को डांस करने का मौका मिला है। फिल्म में रागिनी झांसी की रानी का किरदार निभा रही कंगना रनौत के साथ डांस करेंगी। यह गीत झांसी की रानी के उस भाव को लेकर फिल्माया गया जिसमें वे अपने बाद भी देश के अस्तित्व और स्वतंत्रता की कामना करती हैं।
विज्ञापन
3 of 6
RADHA BHATT
राधा भट्ट की एंट्री
कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ झांसी में टीवी सीरियल जिंदगी की महक से फेमस हुईं एक्ट्रेस राधा भट्ट की एंट्री हुई है। राधा भट्ट फिल्म में सदाशिवराव भाऊ की पत्नी पार्वती का रोल निभा रही हैं।
4 of 6
manikarnika
कंगना का को-डायरेक्टर का क्रेडिट लेने से इंकार
मणिकर्णिका की शूटिंग पूरी होने के बाद बारी जब पैचवर्क की आई तो फिल्म के निर्देशक कृष मौजूद नहीं थे। लिहाजा फिल्म के पैचवर्क सीन्स को निर्देशित करने की जिम्मेदारी खुद फिल्म की लीड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने उठाई। खबरें आई कि कंगना रनौत का नाम बतौर सह-निर्देशक दिया जाएगा लेकिन कंगना ने इस बात से साफ इंकार कर दिया।
विज्ञापन
5 of 6
Manikarnika
स्वाति सेमवाल ने शूटिंग के बाद छोड़ दी थी फिल्म
सोनू सूद के फिल्म छोड़ने के बाद फिल्म में उनकी पत्नी का किरदार निभा रहीं स्वाति सेमवाल ने भी फिल्म छोड़ दी थी। स्वाति मराठा सेना के कमांडर सदाशिवराव भाऊ की पत्नी पार्वती के किरदार में नजर आने वाली थीं। सदाशिवराम भाऊ के किरदार को पहले सोनू सूद निभाने वाले थे लेकिन उनके फिल्म से बाहर होने के बाद यह किरदार जीशान अयूब निभा रहे हैं।
सरोज खान की एंट्री
कंगना की इस फिल्म से सरोज खान भी जुड़ी हुई हैं। इस फिल्म में एक स्पेशल गाना भी होगा, जिसे सरोज खान ने डायरेक्ट किया है। इस गाने को कंगना और उनके ऑनस्क्रीन हसबैंड जिशू सेनगुप्ता पर फिल्माया जाना है। अब जब सरोज खान इस फिल्म के साथ जुड़ चुकी हैं तो ये माना जा सकता है कि फिल्म की तरह यह गाना भी भव्य होने वाला है।