फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Emergency: 'इमरजेंसी' का पहला गाना 'सिंहासन खाली करो' जारी, कंगना रणौत ने गीत को लेकर कह दी यह बड़ी बात

Mon, 26 Aug 2024 06:04 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इमरजेंसी - फोटो : यूट्यूब
कंगना रणौत इन दिनों अपनी राजनीतिक ड्रामा फिल्म 'इमरजेंसी' की वजह से सुर्खियों में हैं। यह फिल्म  6 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म की लगातार हो रही चर्चा के बीच सोमवार (26 अगस्त) को इसका पहला गाना 'सिंहासन खाली करो' रिलीज कर दिया गया। इस बात की जानकारी अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के माध्यम से भी दी है। 
विज्ञापन

2 of 5
इमरजेंसी - फोटो : यूट्यूब
कंगना ने अपने प्रशंसकों के लिए इस गाने का वीडियो शेयर किया। देश के महान कवियों में से एक रामधारी सिंह दिनकर के लिखे गए प्रतिष्ठित गीत 'सिंहासन खाली करो कि जनता आती है' को इस गाने के जरिए पुनर्जीवित करने की कोशिश की गई है। गाने में भारत के सबसे काले समय में से एक माने जाने वाले राजनीतिक समय की गूंज लोगों को महसूस करने को मिलेगी। 
विज्ञापन

3 of 5
इमरजेंसी - फोटो : यूट्यूब
'सिंहासन खाली करो' को मशहूर संगीतकार जीवी प्रकाश कुमार ने कंपोज किया है। वहीं, इसके बोल मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं। उदित नारायण, नकाश अजीज और नकुल अभ्यंकर की  तिकड़ी ने इसे अपनी जादुई आवाज से सजाया है। गाने के बारे में बात करते हुए कंगना ने कहा, "1970 के दशक में भारत के लोगों ने एक साथ रैली की और 'सिंहासन खाली करो' में अपनी आवाज पाई। यह एक नारा था जिसने इंदिरा गांधी को चुनौती दी थी।" 

4 of 5
इमरजेंसी - फोटो : यूट्यूब
संगीतकार जीवी प्रकाश कुमार ने गाना के बारे में कहा, '"सिंहासन खाली करो' को बनाने की यात्रा असाधारण थी। इसे संगीत के माध्यम से जीवंत करना एक सम्मान की बात है। मनोज मुंतशिर बेहद प्रतिभाशाली हैं और उनके साथ काम करना सौभाग्य की बात थी। उदित नारायण, नकाश अजीज और नकुल अभ्यंकर के अविश्वसनीय गायन ने इस गाने को और भी यादगार बना दिया। हमने एक ऐसा गीत बनाने का लक्ष्य रखा, जो न केवल अतीत के संघर्षों को श्रद्धांजलि देता है, बल्कि लोगों को उनकी शक्ति की याद भी दिलाता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इमरजेंसी - फोटो : यूट्यूब
'इमरजेंसी' की स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म में कंगना के अलावा अनुपम खेर, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन, श्रेयस तलपड़े, विशाक नायर और दिवंगत सतीश कौशिक जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। कंगना ने फिल्म में इंदिरा गांधी का किरदार निभाया है। साथ ही, उन्होंने इस फिल्म का निर्देशन भी किया है। 
Saiee Manjrekar: सई मांजरेकर बोलीं- 'औरों में कहां दम था' को पूरे दिल से बनाया गया था, कम कमाई से हुई निराशा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें