फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलिये अध्ययन सुमन की नई गर्लफ्रेंड से, बताया कंगना रनौत से रिश्ते का सच

Sat, 25 Nov 2017 09:27 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
विज्ञापन
1 of 4
Adhyayan Suman
बॉलीवुड एक्टर अध्ययन सुमन जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। कंगना रनौत के साथ रिश्ते की कड़वाहट से वह उबर चुके हैं। अब उनकी जिंदगी में नए प्यार ने दस्तक दी है। इसका इशारा उन्होंने अपने पहले पंजाबी गाने 'मैं सारे नू छडेया' के जरिये दे दिया है।
विज्ञापन

2 of 4
Adhyayan Suman
अध्ययन सुमन अब गायिकी में हाथ आजमाने जा रहे हैं। अगले महीने उनका गाना 'मैं सारे नू छडेया' रिलीज होने जा रहा है। अध्ययन ने कहा, 'जैसा कि गाने के शीर्षक से साफ है मैंने अपना सब कुछ पीछे छोड़ दिया है।' ऐसे बोल वाले गीत के साथ सिंगिंग डेब्यू करने के पीछे अध्ययन का इरादा साफ है। वह दुनिया को यह संदेश देना चाहते हैं कि वह मूव ऑन कर चुके हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
shekhar suman kangana ranaut rangoon adhyayan suman
अध्ययन सुमन इन दिनों दिल्ली की डॉक्टर स्तुति शर्मा को डेट कर रहे हैं। अपनी लव लाइफ के बारे में उन्होंने बताया, 'पिछले कुछ महीनों से हम एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। मैंने अपना गाना भी सबसे पहले उन्हें ही सुनाया। वह मेरी प्रेरणा हैं।'
विज्ञापन

4 of 4
Adhyayan Suman
अध्ययन सुमन ने संगीत में कोई पेशेवर प्रशिक्षण नहीं लिया है। हालांकि, उन्होंने दूसरे गाने की तैयारी भी शुरू कर दी है। वह भी एक लव ट्रैक होगा और उसके बोल 'मान जा वे' होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें