सोशल मीडिया पर वायरल हो रही BA की मार्कशीट को देखा जाए तो स्पष्ट है कि सलमान खान बहुत मुश्किल से पास हुए। जी हां, यह पढ़कर आप जरूर हैरान होंगे। चिंता न करें, 'वायरल' मार्कशीट का असली सच अब सामने आ गया है।
विज्ञापन
2 of 4
Salman Khan
दरअसल, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही यह एक कॉलेज मार्कशीट है, जिसमें बॉलीवुड स्टार सलमान खान की फोटो है। बता दें, ये मार्कशीट बीए फर्स्ट इयर की है जो आगरा यूनिवर्सिटी ने जारी की है। मामला यह है कि, ये मार्कशीट अमृता सिंह मेमोरियल डिग्री कॉलेज के एक छात्र की है न कि सलमान खान की।
विज्ञापन
3 of 4
Salman Khan
गलती यूनिवर्सिटी की है, न कि सलमान खान के कम पढ़ने की। फिर क्या था.. कॉलेज की यह गलती सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। अमृता सिंह मेमोरियल डिग्री कॉलेज के छात्र ने बैचलर की परीक्षा 35 फीसदी अंकों के साथ पास की है। मार्कशीट में छात्र की फोटो की जगह एक्टर सलमान खान की फोटो लगी है।
हालांकि यह यूनिवर्सिटी की ओर से काफी बड़ी गलती है। ये गलती तब पकड़ में आई जब मार्कशीट की क्रॉस चेकिंग चल रही थी। पिछले साल भी ऐसी ही एक गलती उस समय पकड़ में आई थी, जहां इंटर कॉलेज में एक छात्र के एडमिट कार्ड में सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की फोटो लगा दी गई थी।