फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने हर हीरो को निचोड़ डालती है कंगना, ये फिल्में हैं सबूत

Sat, 25 Feb 2017 09:59 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
कंगना रनाैत
कंगना रनौत जब भी परदे पर आती हैं अपनी हद की सीमा एक कदम और बढ़ा देती हैं। इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया। फिल्म 'रंगून' में उनका किरदार शाहिद और सैफ की भूमिका पर हावी होता दिखा। फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल ना दिखा पाई हो लेकिन मिस जूलिया बनकर उभरीं कंगना ने हर किसी का दिल जीत लिया।

ये पहली फिल्म नहीं है जिसमें कंगना ने अपने हीरो को ओवर टेक कर लिया है। इससे पहले भी कई फिल्मों में कंगना ने अपने अभिनय से हीरो की बोलती बंद की है। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ ‌और फिल्मों के बारे में जिसमें हीरो कंगना के आगे फीके पड़ते नजर आए...
विज्ञापन

इन फिल्मों में कंगना के आगे पानी भरते नजर आए हीरो

2 of 7
कंगना रनाैत
फैशन- फिल्म 'फैशन' में निर्देशक मधुर भंडारकर ने कंगना के छोटे से रोल को दमदार बना दिया था। उनके रोल ने इतनी सुर्खियां बटोरी थीं कि इसकी लीड प्रियंका चोपड़ा भी पीछे छूटती नजर आई थीं। उनकी अदाकारी के आगे फिल्म की सारे हीरो और हीरोइन पानी भरते दिखाई दिए थे। 
विज्ञापन

इन फिल्मों में कंगना के आगे पानी भरते नजर आए हीरो

3 of 7
कंगना रनाैत
तनु वेड्स मनु- साल 2011 में आई इस फिल्म में कानपुर की तनु ने पूरे देश का दिल जीत लिया था। बिंदास और बोल्ड तनु ने कमाल की एक्टिंग की थी। उनके स्टारडम के आगे फिल्म के हीरो आर माधवन काफी पीछे छूट गए थे। हालांकि तारीफ तो माधवन ने भी बटोरी थीं। लेकिन कंगना तो आखिर कंगना हैं।

इन फिल्मों में कंगना के आगे पानी भरते नजर आए हीरो

4 of 7
कंगना रनाैत
क्वीन- ये फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उस अल्हड़ रानी को प्यार में धोखा मिलता है। इसके बाद वो अकेले ही पूरी दुनिया को जीतने निकल पड़ती है। अपना मुकाम हासिल करती है। यूरोप घूमती है और जब भारत लौटती है तो वो सहमी रानी बिंदास हो जाती है। इस फिल्म के लिए कंगना को बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड भी दिया गया था।
विज्ञापन

इन फिल्मों में कंगना के आगे पानी भरते नजर आए हीरो

5 of 7
कंगना रनाैत
कृष- इस फिल्म में कंगना सुपर हीरो बनकर सामने आई थीं। राकेश रोशन की इस फिल्म में कंगना ने ऋतिक रोशन को टक्कर दी थी। भले ही ऋतिक इस फिल्म के हीरो रहे हों लेकिन तारीफ तो कंगना ने भी खूब बटोरी थीं। ये फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थीं।
विज्ञापन

इन फिल्मों में कंगना के आगे पानी भरते नजर आए हीरो

6 of 7
कंगना रनाैत
रिवॉल्वर रानी- इस फिल्म में कंगना ने एक फीमेल पॉलिटीशियन का रोल निभाया था। जो बड़े-बड़े गुंडों को अपनी जूती समझती है। फिल्म में कंगना का बिंदास रोल दर्शकों को खूब पसंद आया था। जिस फिल्म में कंगना होती हैं फिर उसके हीरो को ज्यादा तवज्जो नहीं मिल पाती। ये फिल्‍म 2014 में आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन फिल्मों में कंगना के आगे पानी भरते नजर आए हीरो

7 of 7
कंगना रनाैत
तनु वेड्स मनु रिटर्न- इस फिल्म में दत्तो एक छोटे से गांव से दिल्ली में पढ़ने आती है। वो अपने हक के लिए पूरी दुनिया से लड़ती है। तनु वेड्स मनु की तरह इसके दूसरे पार्ट मेंमाधवन दो-दो कंगना के बीच फंसे नजर आते हैं। जहां एक कंगना ही हीरो पर भारी पड़ती हैं फिर वहां इसमें तो दो थीं। आप समझ सकते हैं कि हीरो का क्या हाल हुआ होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें