फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना से शख्स ने पूछा- 'मजदूरों को कितनी बार भोजन करवाया?' अभिनेत्री ने नहीं दिया कोई जवाब

Tue, 15 Sep 2020 04:11 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत - फोटो : instagram/kanganaranaut
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं। वह सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों के अलावा बॉलीवुड में नेपोटिज्म पर भी खुलकर बोलती हैं। बीते कुछ समय से कंगना रणौत सिर्फ बॉलीवुड की नहीं बल्कि कुछ राजनीतिक पार्टियों पर निशाना साधते हुए न्याय-अन्याय की बातें भी कर रही हैं। लेकिन इस बीच जब समाजवादी पार्टी के मीडिया कॉर्डिनेटर ने उनसे पूछा कि उन्होंने पैदल चलने वाले मजदूरों को कितनी बार भोजन करवाया तो इसका अभिनेत्री ने कोई जवाब नहीं दिया। 
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter @KanganaTeam
दरअसल समाजवादी पार्टी के मीडिया कॉर्डिनेटर मनीष जगन अग्रवाल ने कंगना रणौत की ट्विटर पर आलोचना की। नेपोटिज्म के मुद्दे पर अभिनेत्री पर निशाना साधते हुए उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'कंगना जी आप सबके संघर्षों को गाली देकर, तुच्छ बताकर, सबके ऊपर निशाना साधकर आगे बढ़ना चाहती हैं? करण जौहर हों या अन्य फिल्म निर्माता सभी लोगों की सामूहिक मेहनत से यह भारतीय फिल्म इंडस्ट्री खड़ी हुई है, कोई भी इंडस्ट्री आपकी तरह सबको गाली देकर एक-दो दिन में खड़ी नहीं हो जाती।' 
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : instagram/kanganaranaut
मनीष जगन अग्रवाल के इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कंगना ने जवाब में लिखा, 'इंडस्ट्री सिर्फ करण जौहर/ उनके पापा ने नहीं बनाई, बाबा साहेब फाल्के से लेकर हर कलाकार और मजदूर ने बनाई है, उस फौजी ने जिसने सीमाओं को बचाया, उस नेता ने जिसने संविधान की रक्षा की है, उस नागरिक ने जिसने टिकट खरीदा और दर्शक का किरदार निभाया, इंडस्ट्री करोड़ों भारतवासियों ने बनाई है।'
 

4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : PTI
कंगना रणौत के इस जवाब में मनीष जगन अग्रवाल ने लिखा, 'लकड़ी की काठी पर बैठकर आप तो स्वयं को ही झांसी की रानी समझने लगीं ? झांसी की रानी बलिदान देकर महान हुईं थीं, जनता पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ खड़ी हुईं थीं, आपने कितने पैदल चलते मजदूरों को भोजन करवाया ? कितनों की मदद की ? तमाशा बनाना आपका पुराना शौक है।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मनीष जगन अग्रवाल के इस ट्वीट के बाद कंगना रणौत का कोई जवाब नहीं आया। सोशल मीडिया पर अब यह ट्वीट वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर उनके ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं कंगना रणौत बॉलीवुड अभिनेता निखिल द्विवेदी के साथ ट्विटर पर हुई जुबानी जंग की वजह से भी चर्चा में हैं। 

पढ़ें: सोशल मीडिया पर अब इस अभिनेता से भिड़ीं कंगना रणौत, कहा- 'बॉलीवुड इंडस्ट्री करण जौहर या उनके पिता ने नहीं बनाई'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें