फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut: कंगना रणौत ने बीएमसी से मांगा दो करोड़ का मुआवजा, गैर कानूनी कंस्ट्रक्शन बताकर की थी तोड़फोड़

Tue, 15 Sep 2020 04:08 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत - फोटो : PTI
कंगना रणौत (Kangana Ranaut) और महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) के बीच चल रही तकरार अब कानूनी रूप ले चुकी है। वाई प्लस सिक्योरिटी के साथ कंगना 9 सितंबर को मुंबई पहुंचीं थीं। कुछ दिन मुंबई में गुजारने के बाद कंगना वापस मनाली पहुंच चुकी हैं। अब खबर है कि कंगना ने बीएमसी से अपने दफ्तर से की गई तोड़फोड़ के लिए दो करोड़ रुपये का मुआवजा मांगा है।
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत - फोटो : PTI
बता दें बीते बुधवार को बीएमसी ने कंगना रनौत के बांद्रा स्थित दफ्तर में कथित ‘अवैध हिस्से’ को नष्ट कर दिया था। इसके बाद बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस पर रोक लगाने का भी आदेश दिया लेकिन तब तक बीएमसी अभिनेत्री के बंगले के अधिकांश भाग को ध्वस्त कर कीमती सम्पत्ति को नुकसान पहुंचा चुकी थी।
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Twitter @KanganaTeam
कंगना ने बीएमसी की तोड़फोड़ के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में अपील की थी। मामले की अगली सुनवाई 22 सितंबर को है। कंगना ने नोटिस जारी कर बीएमसी से 2 करोड़ रुपये के नुकसान की भरपाई की मांग की है।

4 of 5
कंगना रणौत,भगत सिंह कोश्यारी - फोटो : File Photo
बीएमसी की ओर से दफ्तर तोड़े जाने की कंगना रणौत और महाराष्ट्र सरकार के बीच तकरार लगातार बढ़ती जा रही है। कंगना इन दिनों ट्विटर पर खूब एक्टिव हैं और महाराष्ट्र सरकार पर हमला बोल रही हैं। बीएमसी द्वारा अपना ऑफिस तोड़े जाने पर कंगना ने सोशल मीडिया के जरिए गुस्सा जाहिर किया था और महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत कोश्यारी से इस बाबत मुलाकात भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत और सोनिया गांधी - फोटो : PTI
एक्ट्रेस ने ट्विटर पर एक मिनट का वीडियो शेयर कर कहा था कि मुंबई में आतंक बढ़ता जा रहा है। कंगना ने मनाली रवाना होने से पहले ट्वीट किया, 'दिल्ली के दिल को चीर के वहां इस साल खून बहा है, सोनिया सेना ने मुंबई में आजाद कश्मीर के नारे लगवाए, आज आजादी की कीमत सिर्फ आवाज है, मुझे अपनी आवाज दो, नहीं तो वो दिन दूर नहीं जब आजादी की कीमत सिर्फ और सिर्फ खून होगी।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें