फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस सुपरस्टार के साथ काम पहली बार काम करेंगी कंगना, पहले कई बार कर चुकी हैं मना

Thu, 24 May 2018 01:11 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फाइल फोटो
2014 में क्वीन के बाद कंगना ने केवल एक सफल फिल्म दी जो साल 2015 में आई तनु वेड्स मनु रिटर्न्स थी। जबकि इस दौरान उनकी छह फिल्में फ्लॉप या सुपरफ्लॉप रहीं। पिछली लगातार चार नाकाम फिल्मों के बाद कंगना की उम्मीदें अब झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की बायोपिक पर टिकी है। इस बीच खबर है कि शाहरुख खान की जीरो के बाद बनने वाली फिल्म की हीरोइनों की रेस में कंगना भी शामिल हैं। यह फिल्म भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा की बायोपिक है। हालांकि कंगना अभी तक कहती रही हैं कि हिट होने के लिए उन्हें खान तिकड़ी के सहारे की जरूरत नहीं है। 
विज्ञापन

2 of 5
shahrukh khan
पिछले दिनों यह भी खबर थी कि कंगना ने आमिर खान से मुलाकात की है कि वह उनकी एक फिल्म प्रोड्यूस करें। खैर इस बीच शाहरुख की राकेश शर्मा की बायोपिक की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। फिल्म को जब आमिर कर रहे थे तो प्रियंका चोपड़ा हीरोइन बनने वाली थीं। मगर शाहरुख के हीरो बनने के बाद वह हट गईं। तब हीरोइन की रेस में पहले करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ के नाम थे परंतु हाल में कंगना का नाम भी सामने आया।
विज्ञापन

3 of 5
असल में पहली चारों हीरोइनों के साथ शाहरुख काम कर चुके हैं। केवल कंगना ही फ्रेश चेहरा हैं जो उनके साथ नए जोड़ीदार की तरह लगेगा। सूत्रों का कहना है कि फिल्म के निर्माता शाहरुख को उनकी पुरानी हीरोइनों के साथ नहीं दिखाना चाहते। वह किसी नई अभिनेत्री को भी लॉन्च नहीं करना चाहते। निर्माताओं को लग रहा है कि शाहरुख के साथ ऐसी हीरोइन चाहिए जिसने उनके साथ पहले काम न किया हो मगर दर्शकों में उनकी अच्छी पहचान हो। 

4 of 5
kangna ranaut
इसके बाद ही कंगना का नाम इस बायोपिक के लिए सामने आया। फिलहाल निर्माताओं ने कंगना से बात नहीं है। देखना यह है कि खुद को खान तिकड़ी के स्टारडम के बराबर रखने वाली कंगना क्या शाहरुख के साथ काम करने को राजी होंगीए जबकि तय है कि राकेश शर्मा की बायोपिक होने के कारण पूरी कहानी किंग खान पर केंद्रित रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
aish-shahrukh
कंगना हमेशा चाहती हैं कि कहानी सिर्फ उनके इर्द-गिर्द घूमे। वैसे निर्माता ऐश्वर्या राय बच्चन को भी इस फिल्म के लिए विकल्प मान कर चल रहे हैं। अगर कंगना राजी नहीं हुईं तो ऐश्वर्या के पास यह ऑफर जा सकता है। शाहरुख ऐश्वर्या ने मोहब्बतें और देवदास जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें