फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन पर हिमांशी खुराना की बातों का जवाब नहीं दे पाईं कंगना रणौत, किया ब्लॉक

Thu, 03 Dec 2020 09:18 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हिमांशी खुराना और कंगना रणौत - फोटो : Instagram
हर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर बोलने वाली बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कंगना रणौत ने हिमांशी खुराना को सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर दिया है। हाल ही में पंजाबी गायिका और बिग बॉस 13 की पूर्व कंटेस्टेंट हिमांशी खुराना ने किसान आंदोलन को लेकर सोशल मीडिया पर कंगना रणौत को घेरा था और उन्हें खरी-खोटी भी सुनाई थी। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रदर्शन करते किसान - फोटो : अमर उजाला
इन दिनों देश के कई हिस्सों में कृषि कानूनों को लेकर किसानों का केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है। इन किसानों का समर्थन देश की कई बड़ी हस्तियां भी कर रही हैं। उनमें फिल्मी हस्तियां भी शामिल हैं। किसान आंदोलन के मुद्दे पर बॉलीवुड के कई सितारे दो हिस्सों में बंटे हुए नजर आ रहे हैं। कोई इस मुद्दे पर किसानों का समर्थन कर रहा है तो कोई इसके विरोध में खड़ा है। 
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : twitter.com/KanganaTeam
हाल ही में अभिनेत्री कंगना रणौत ने ट्विटर पर किसान आंदोलन को लेकर लिखा, 'शर्मनाक... किसानों के नाम पर हर कोई अपनी रोटियां सेक रहा है। उम्मीद है, सरकार ऐसे राष्ट्र विरोधी तत्वों को फायदा उठाने का मौका नहीं देगी और खून के प्यासे गिद्धों और टुकड़े गैंग को फिर से शाहीन बाग दंगे जैसे हालात बनाने से रोकेगी।' कंगना रणौत के इस ट्वीट पर हिमांशी खुराना बुरी तरह भड़क गईं।

4 of 5
हिमांशी खुराना - फोटो : instagram: iamhimanshikhurana
हिमांशी खुराना ने कंगना के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, 'ओह, अब ये प्रवक्ता बन गई हैं। बात को गलत ऐंगल देना इनसे सीखे कोई ताकि कल को ये लोग कुछ करे पहले से ही लोगों में कारण फैला दिया, क्यों दंगे होंगे... स्मार्ट ना, पहली सरकार से पंजाबी खुश थे ना अब अगर हमारे मुख्यमंत्री आगे कुछ करते तो खुद ठंड में सड़कों पर न निकलते।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हिमांशी खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
अपने एक और ट्वीट में हिमांशी खुराना ने लिखा, 'चलो अब अंतर नहीं रहा आप में और बॉलीवुड में, क्योंकि आपके अनुसार, आपके साथ गलत हुआ था तो शायद आप ज़्यादा कनेक्ट कर पातीं किसानों से। चाहे वो गलत या सही, लेकिन यह सब तानशाही से कम नहीं।' उनके इन सब ट्वीट के बाद कंगना रणौत ने हिमांशी खुराना को ट्विटर पर ब्लॉक कर दिया है। इस बात की जानकारी हिमांशी ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'कंगना रनौत ने ब्लॉक कर दिया है।'

पढ़ें: Bigg Boss 14: इस पूर्व कंटेस्टेंट ने सलमान खान के शो को बताया पूरी तरह फर्जी, कहा- 'फेक रियलिटी शो'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें