बेबाक अंदाज वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत ने 23 मार्च यानी कल अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान कंगना के फैंस ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी। अपने जन्मदिन के मौके पर कंगना मनाली स्थित नए घर में परिवारवालों के साथ थीं।
विज्ञापन
2 of 5
kangana
कंगना के जन्मदिन को उनके नए घर के स्टाफ ने और खास बना दिया जब उन्हें इस मौके पर सरप्राइज मिला। घर के स्टाफ ने कंगना को उनके नए घर में घर के ही आकार का एक केक दिया। कंगना की यह तस्वीर इंस्टाग्राम पर टीम कंगना रनौत ने शेयर की। जिसमें कंगना केक काटती हुई दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन
3 of 5
Kangana Ranaut
इससे पहले कंगना की बहन रंगोली ने कंगना की तस्वीरें शेयर की जिसमें वह पेड़ लगा रही हैं। 31 साल की हो चुकीं कंगना ने इस मौके पर 31 पेड़ लगाए। तस्वीरों को देखकर लगता है कि कंगना को पेड़ों से काफी लगाव है।
4 of 5
Kangana Ranaut
रंगोली ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'अपने बर्थडे पर क्वीन ने खुद को यह ग्रीन प्लानेट गिफ्ट किया है। दुआ करते हैं आप लंबी और खूबसूरत जिंदगी जिएं। जन्मदिन की शुभकामनाएं।'
कंगना ने हाल ही में मनाली में 10 करोड़ का घर खरीदा था जिसे अपने अनुसार बनाने के लिए 20 करोड़ रुपए और खर्च किए। बता दें कि कंगना जल्द ही 'मणिकर्णिका' फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह झांसी की रानी का किरदार निभा रही हैं।