फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनील ग्रोवर को मिला बिग बॉस विनर शिल्पा शिंदे का साथ, इस शो से कपिल शर्मा को देंगे टक्कर

Sat, 24 Mar 2018 03:43 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सुनील ग्रोवर, शिल्पा शिंदे
कपिल शर्मा का नया टीवी शो 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' जल्द शुरू होने वाला है लेकिन उससे पहले ही कभी उनके दोस्त रहे सुनील ग्रोवर के साथ ट्विटर पर बहस हो गई। फैंस के पूछने पर सुनील ने बताया कि उन्हें कपिल के नए शो के लिए कॉल नहीं किया गया लेकिन अब खबर है कि सुनील ग्रोवर फिर से कॉमेडी की दुनिया में लौट रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
सुनील ग्रोवर
सुनील ग्रोवर इस बार डिजिटल शो ला रहे हैं। इसमें उनके साथ बिग बॉस 11 की विनर शिल्पा शिंदे नजर आएंगी। दरअसल इन खबरों को तब हवा मिली जब पिछले दिनों दोनों की एक तस्वीर सामने आई थी। जिसके बाद यह सस्पेंस पढ़ गया था लेकिन अब इस खबर की पुष्टि हो गई है।
विज्ञापन

3 of 4
रिंकू देवी के किरदार में सुनील ग्रोवर
क्रिकेट कॉमेडी डिजिटल शो को Lil Frodo Productions प्रोड्यूस करेगा। इसकी प्रमुख प्रीति सिमोस और उनकी बहन नीति सिमोस हैं। प्रीति सिमोस ही कपिल के शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' की प्रोड्यूसर रही हैं। यही नहीं वह सोनी पर आने वाले 'द कपिल शर्मा शो' की क्रिएटिव हेड भी थीं। 
विज्ञापन

4 of 4
Kapil Sharma Sunil Grover
वहीं कपिल शर्मा का नया कॉमेडी शो 25 मार्च से लॉन्च हो रहा है। इसमें सुनील ग्रोवर नजर नहीं आएंगे। उन्होंने अपने बयान में कहा था कि उन्हें कपिल की ओर से ऑफर नहीं आया। कपिल और सुनील के बीच हुई बयानबाजी से दोनों के साथ लौटने की संभावना बेहद कम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें