फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई को पीओके बताने से लेकर नेपोटिज्म पर हमलावर होने तक, यहां पढ़ें कंगना रणौत के दिए बेबाक बयान

Tue, 23 Mar 2021 11:22 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
कंगना रणौत  - फोटो : Instagram
अपने अभिनय के दम पर लोहा मनवाने वाली 'क्वीन' कंगना रणौत आज यानी 23 मार्च को अपना जन्मदिन मना रही हैं। चौथी बार राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कंगना का जन्म 23 मार्च 1987 को हिमाचल प्रदेश के राजपूत परिवार में हुआ है। कंगना ने बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों का दिल जीता। बेबाक अंदाज से फैंस के दिलों पर राज करने वाली कंगना अपनी पहली ही फिल्म से फैंस को दीवाना कर गईं थीं।

कंगना ऐसी अभिनेत्री जो अपनी फिल्मों के साथ अलग-अलग मुद्दों पर खुलकर विचार बेबाक और निडरता से रखकर चर्चा में रहती हैं। अपने अफेयर से लेकर पीएम मोदी को रोल मॉडल बताने तक कभी किसी भी बात को उन्होंने बिना झिझक के सभी के सामने रखा है। ऐसे में आज जानते हैं कंगना रणौत के ऐसे बयान जो उन्हें बॉलीवुड की बेबाक 'क्वीन' बनाते है।  
विज्ञापन

2 of 7
तनु वेड्स मनु - फोटो : सोशल मीडिया

श्रीदेवी से की थी अपनी तुलना

कंगना ने तनु वेड्स मनु के 10 साल पूरे होने पर अपनी तुलना श्रीदेवी से की है। कंगना ने एक फैन के ट्वीट के जवाब में लिखा- 'मैं चिड़चिड़े और विक्षिप्त किरदारों में फंसी हुई थी। कंगना आगे लिखती हैं, 'इस फिल्म ने मेरे करियर का रास्ता ही बदल दिया। मेरी मेनस्ट्रीम में एंट्री हुई। और वो भी कॉमेडी के साथ, क्वीन और दत्तो के साथ मैंने अपनी कॉमिक टाइमिंग मजबूत की और दिग्गज श्रीदेवी के बाद दूसरी ऐसी एक्ट्रेस बन गई जिसने कॉमेडी की।'
 

 

विज्ञापन

3 of 7
कंगना रणौत, दीपिका पादुकोण - फोटो : instagram/kanganaranaut, अमर उजाला, मुंबई
'माय च्वॉइस' पर दी थी अपनी राय 
कंगना ने अपनी रखने के मामले में दीपिका पादुकोण को भी नहीं छोड़ा है। दीपिका के वीडियो 'माय च्वॉइस' पर उन्होंने कहा था कि महिला सशक्तीकरण का मतलब पुरुषों में हीनभावना पैदा करना नहीं है। अगर हम ऐसा करते हैं, तो हमें पुरुषों के सशक्तीकरण पर 20 साल लगाने पड़ेंगे। उनके इस बयान का दीपिका ने भी जवाब दिया था। लेकिन उन्होंने बेहद अपने ही स्टाइल में बात कही थी।

4 of 7
कंगना रणौत और ऋतिक रोशन
ऋतिक से कही अफेयर की बात
बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ के अपने रिश्ते को सभी के सामने स्वीकार किया है। कंगना ने प्यार और रिलेशनशिप पर कहा था कि मैं भी रिलेशनशिप में विश्वास रखती हूं, एक रिश्ते में कोई अगर अपना सब कुछ देता है और वह रिश्ता फिर भी आगे तक नहीं चल पाता तो इससे बेहतर है कि आप उससे बाहर आ जाएं। मेरे सारे एक्स मेरे साथ वापस आना चाहते है, मैं ये एक रिकॉर्ड रखती हूं। बता दें कि कंगना और ऋतिक रोशन के बीच कथित तौर पर प्रेम संबध की बात सामने आई थी। विवाद उस समय शुरू हुआ था, जब कंगना ने एक ऋतिक को सिली एक्स कहा। मामला तब गरमा गया था, जब दोनों ने एक दूसरे को कानूनी नोटिस भेज दिए थे।
विज्ञापन

5 of 7
कंगना रणौत और करण जौहर - फोटो : Social Media
नेपोटिज्म के फ्लैग बियरर और मूवी माफिया 
नेपोटिज्म पर कंगना ने अपनी बात रखी तो बॉलीवुड में कईयों को मिर्ची लगी। एक चैट शो के दौरान कंगना रणौत ने करण जौहर से कहा, 'अगर कभी मेरी बायोपिक बनी तो आप उसमें बॉलीवुड के स्टोरियोटिपिकल बड़े आदमी की भूमिका निभाएंगे। जो नए लोगों को मौका नहीं देता है। आप बॉलीवुड में नेपोटिज़्म के फ्लैग बियरर (भाई-भतीजावाद के ध्वजवाहक) और मूवी माफिया हैं।' उनके इस बयान ने हलचल मचा दी थी।
विज्ञापन

6 of 7
मणिकर्णिका - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मणिकर्णिका पर घेरा भी सितारों को 
कंगना ने अपनी मणिकर्णिका की सफलता पर बॉलीवुड सितारों की चुप्पी पर जमकर मोर्चा खोला था। करण जौहर से लेकर बड़े बड़े कई नाम उनकी चपेट में आए, कंगना ने कहा था कि बॉलीवुड में कई भी बड़े स्टार की फिल्म चलती है तो सब एप्रीसिएट करते हैं लेकिन मेरी फिल्म जो कि झांसी रानी की है इतना अच्छा कर रही है सब चुप हैं। कंगना की इस फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कंगना रणौत-संजय राउत - फोटो : PTI
मुंबई की पीओके से तुलना
कंगना रणौत  ने मुंबई की तुलना पीओके से की थी।  कंगना ने शिवसेना नेता संजय राउत के उस ट्वीट पर जवाब दिया था, जिसमें संजय राउत ने कंगना पर मुंबई पुलिस का अपमान करने का आरोप लगाते हुए उन्हें मुंबई वापस न लौटने की सलाह दी थी। कंगना रणौत  ने ट्वीट कर लिखा- शिवसेना नेता संजन राउत मुझे खुली धमकी दे रहे हैं और मुंबई वापस न लौटने की सलाह दे रहे हैं।  मुंबई की गलियों में आजादी के बाद अब यह खुली धमकियां।  मुंबई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर जैसा क्यों महसूस हो रहा है?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें