फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहेली संग धूप के मजे लेती दिखीं सुहाना खान, तस्वीर देख फैंस बोले- बेहद खूबसूरत

Tue, 23 Mar 2021 11:14 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुहाना खान - फोटो : Instagram
शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान मशहूर स्टार किड्स में से एक हैं जो अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। सुहाना सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और उनकी तस्वीरें यूजर्स के बीच झट से वायरल होती है। सुहाना इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं जहां से वो अक्सर अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती हैं। हाल ही में सुहाना ने अपनी सहेली के साथ एक तस्वीर साझा की है जिसमें वो धूप का आनंद लेते दिख रहीं हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सुहाना खान - फोटो : Instagram
सुहाना की जो तस्वीर वायरल हो रही है वो उसमें पर्पल ड्रेस में पहने नजर आ रही हैं। हाईनेक की इस मिडी में सुहाना हर बार की तरह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। साथ ही उनकी एक सहेली सफेद टैंक टॉप में और दूसरी हरे टॉप में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में वो बेहद हॉट लग रही हैं। उनकी इस तस्वीर पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सुहाना खान - फोटो : Instagram
सुहाना ने कुछ समय पहले अपनी एक तस्वीर साझा की थी जिसमें वो न्यूड रंग के टॉप और पेंसिल स्कर्ट में नजर आई थी। इस ड्रेस में वो बेहद स्टाइलिश लग रहीं थीं। सुहाना का स्टाइल और ग्लैमरस अंदाज लोगों को काफी पसंद आताा है। उनकी तारीफ करते हुए फैंस ने उन्हें 'स्टनिंग', 'ऑइकॉन' और 'गार्जियस' जैसे कॉम्प्लीमेंट भी दिए।





4 of 5
दोस्त संग सुहाना खान - फोटो : Insatagram- @suhanakhan2
बता दें कि सुहाना ने अभी तक बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया है लेकिन सोशल मीडिया पर वो काफी लोकप्रिय हैं। फिलहाल वो न्यूयॉर्क से पढ़ाई पूरी कर रही हैं। इसी बीच वो खुद के लिए भी समय निकालती हैं और अक्सर दोस्तों के साथ पार्टी करते नजर आ जाती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुहाना खान - फोटो : instagram fan page
सिर्फ ग्लैमरस तस्वीरें ही नहीं बल्कि अपनी राय भी अक्सर सोशल मीडिया पर साझा करती हैं। सुहाना रंगभेद के मुद्दे पर कई बार अपनी राय सोशल मीडिया पर व्यक्त कर चुकी हैं। कुछ समय पहले उन्होंने एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा था कि हम सब भारतीय हैं और भारतीयों का यही रंग होता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें