फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut Birthday: कंगना की पार्टी में शामिल हुए एकता कपूर और अनुपम खेर, देखे शानदार तस्वीरें

Wed, 24 Mar 2021 01:16 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत का जन्मदिन - फोटो : Instagram
बॉलीवुड की पंगा गर्ल कंगना रणौत ने 23 मार्च को अपना 34वां जन्मदिन बहुत धूमधाम से मनाया। ये दिन उनके लिए कई मायनो में खास रहा। एक तो जन्मदिन से ठीक पहले उन्हें फिल्म 'मणिकर्णिका' और 'पंगा' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया तो वहीं उनके जन्मदिन के मौके पर उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'थलाइवी' का ट्रेलर लॉन्च हुआ। साथ ही  उनकी जन्मदिन की पार्टी में कई मशहूर बॉलीवुड हस्तियों ने शिरकत की।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत का जन्मदिन - फोटो : Instagram
चेन्नई से लेकर मुंबई तक फिल्म ट्रेलर रिलीज होने के बाद कंगना ने शानदार ढंग से अपना जन्मदिन मनाया। उनके जन्मदिन की पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारे नजर आए। कंगना ने टीवी क्वीन एकता कपूर के साथ पार्टी की। एकता ने उनकी फिल्म 'जजमेंटल है क्या' को प्रोड्यूस किया था। इस दौरान उनकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत, अनुपम खेर - फोटो : Instagram
कंगना की जन्मदिन की पार्टी में इंडस्ट्री के कई सितारे जेसे अनुपम खेर, पल्लवी जोशी, विवेक अग्निहोत्री शामिल हुए। कंगना अपनी जन्मदिन की पार्टी में बिल्कुल पारंपरिक अंदाज में नजर आईं। उन्होंने नारंगी और काले रंग की कांजीवरम की साड़ी पहनी थी। साथ ही भारी गहनों के साथ उन्होंने बालों में गजरा लगाया हुआ था। इस लुक में कंगना बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।

4 of 5
कंगना रणौत का जन्मदिन - फोटो : Instagram
तस्वीरों में दिख रहा है कि कंगना के लिए केक रखा है जिस पर उनका नाम लिखा हुआ है। साथ ही एकता और कंगना एक दूसरे से बात चीत करती नजर आ रही हैं। वहीं अनुपम खेर ने भी कंगना के साथ तस्वीर साझा की। इसके साथ ही उन्होंने लिखा,' इतनी अच्छी शाम के लिए धन्यवाद कंगना। राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने के लिए बधाई। भगवान आपको सारी खुशियां दें और क्या पावर पेक्ड ट्रेलर है थलाइवी का'।




विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Instagram
बता दें कि कंगना की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'थलाइलवी' का ट्रेलर रिलीज के साथ ही चर्चा का विषय बन गया है। इस फिल्म में तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता की कहानी दिखाई गई है। साथ ही ट्रेलर में कंगना काफी हद तक जयललिता की तरह नजर आ रही हैं। ये फिल्म 23 अप्रैल को सिनेमाघर में रिलीज होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें