राजस्थान के उदयपुर में भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा के विवादित बयान का कथित रूप से समर्थन करने पर एक शख्स की गला रेत कर हत्या कर दी गई। घटना मंगलवार की है। जानकारी के मुताबिक, यह हत्या दो मुस्लिम युवकों ने की है जो कपड़े का नाप देने के बहाने कन्हैयालाल की दुकान पर पहुंचे थे और बाद में उस पर धारदार हथियार से वार कर दिए। इस हमले में शख्स की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके एक साथी को इलाज के लिए एमबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों के साथ सेलेब्स में भी आक्रोश देखने को मिल रहा है। इस हत्या पर बॉलीवुड के कई कलाकारों ने अपना गुस्सा जाहिर किया है।